लाइफ स्टाइल

महाराष्ट्रीयन लुक को खास बनाने के लिए इन चीजों को करें स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब

SANTOSI TANDI
14 Sep 2023 6:53 AM GMT
महाराष्ट्रीयन लुक को खास बनाने के लिए इन चीजों को करें स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब
x
करें स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब
त्यौहारों का उत्सव लगभग शुरू होने ही वाला है। ऐसे में गणेश चतुर्थी आने वाली है और इस मौके पर हम अपने घरों में भगवान श्री गणेश जी की पूजा करते हैं। हालांकि ये त्यौहार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मनाया जाता है।
इस मौके पर खासकर ट्रेडिशनल लुक को स्टाइल किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स जो खासकर महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए आपको फॉलो करनी चाहिए ताकि आप कर सकें अपने लुक को परफेक्ट तरीके से स्टाइल और दिख सकें सबसे स्टाइलिश।
महाराष्ट्रीयन लुक के लिए किस तरह की साड़ी चुनें?
महाराष्ट्रीयन लुक के लिए साड़ी को पहना जाता है,लेकिन यह नार्मल साड़ी से बिल्कुल अलग होती है। इसे नऊवारी साड़ी कहा जाता है। यह 9 मीटर लंबी होती है, जबकि नार्मल साड़ी महज 6 मीटर लंबी होती है। साड़ी के कलर के लिए आप ब्राइट कलर जैसे रेड, ग्रीन, येलो कलर की ऊवारी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
महाराष्ट्रीयन लुक के साथ बालों को कैसे लुक दें?
इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए कई तरह के बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। इसमें बालों को सजाने के लिए आप लाल रंग के गुलाब के फूलों और इसके अलावा चाहे तो ताजे गजरे की लेयर का इस्तेमाल कर बालों को आकर्षक लुक दे सकती हैं।
महाराष्ट्रीयन लुक के लिए बिंदी कैसी चुनें?
ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए बिंदी का रोल अहम होता है। वैसे तो आपको कई साइज, शेप और कलर में बिंदिया मिल जाएंगी, लेकिन महाराष्ट्रीयन लुक को खास बनाने की बात करें तो आप चांद डिजाइन की बिंदी को माथे पर सजा सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं। इसमें आप मैरून कलर की बिंदी को ही चुनें।
महाराष्ट्रीयन लुक के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहनें?
महाराष्ट्रीयन लुक को खास बनाने के लिए नाक में बड़ी नथ को पहना जाता है। ज्यादातर यह नथ सफ़ेद मोतियों और हरे या मैरून कलर के स्टोन की मदद लेकर बनाई जाती है। वहीं गले में आप मल्टी-लेयर नेकपीस को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको महाराष्ट्रीयन लुक को खास बनाने के लिए ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story