लाइफ स्टाइल

बढ़ती उम्र के साथ जवां दिखने के लिए इन चार चीजों का करें सेवन

Tulsi Rao
24 Nov 2021 4:10 AM GMT
बढ़ती उम्र के साथ जवां दिखने के लिए इन चार चीजों का करें सेवन
x
जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के साथ कई पर्यावरणीय कारकों के चलते कम उम्र में ही लोगों के चेहरे और शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के साथ कई पर्यावरणीय कारकों के चलते कम उम्र में ही लोगों के चेहरे और शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रदूषण, शराब, तनाव और धूम्रपान जैसी आदतें त्वचा को प्रभावित करके उम्र बढ़ने वाले लक्षण पैदा कर सकती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक आहार को संतुलित बनाए रखकर न सिर्फ सेहत को ठीक रखा जा सकता है साथ ही कुछ चीजों का सेवन बढ़ती उम्र से संबंधित दिक्कतों को भी कम कर सकती है।

पोषण विशेषज्ञ बताते हैं, कई फल और सब्जियां ऐसी हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के साथ 50 साल की उम्र के बाद भी आपको जवां बनाए रखने और शरीर को फिट रखने में मदद कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन सभी लोगों को जरूर करना चाहिए।
जरूर खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पालक और कोलार्ड जैसे साग और कई तरह की हरी सब्जियां प्रोटीन, आवश्यक विटामिन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सिडेंट की समृद्ध स्रोत होती हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इनका नियमित सेवन जीवनभर स्वस्थ रहने में मदद करती है। शोध से पता चलता है कि 50 साल की उम्र के बाद भी हर दिन इन सब्जियों की एक सर्विंग का सेवन करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
नट्स खाना है बेहद लाभदायक
बादाम, अखरोट, काजू और ब्राजील नट्स जैसे सूखे मेवे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुपर आहार हो सकते हैं। 50 साल की उम्र के बाद, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा के लिए न सिर्फ यह बेहतर स्रोत माने जाते हैं साथ ही वजन घटाने, उम्र बढ़ने से रोकने और मधुमेह जैसे रोगों के खतरे को कम करने में भी नट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
एवोकाडो खाना है फायदेमंद
कई तरह के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों में एवोकाडो का सेवन तेजी से बढ़ा है। एवोकाडो को विटामिन बी, सी, फोलेट, स्वस्थ वसा, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन का समृद्ध स्रोत माना जाता है। एवोकाडो एंटी-एजिंग गुणों से भी भरपूर होते हैं जो जवां बनाए रखने के साथ 50 वर्ष के होने के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रोकने में भी मदद करते हैं।
ब्लूबेरी के स्वास्थ्य लाभ
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ब्लूबेरी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर माने जाते हैं। वजन घटाने या उम्र बढ़ने से रोकने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दो अध्ययनों में पाया गया कि ब्लूबेरी संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स चेहरे पर उम्र बढ़ने संबंधी लक्षणों को रोकने में भी सहायक मानी जाती हैं।


Next Story