लाइफ स्टाइल

ऑफिस में स्टाइलिश दिखने और अपनी प्रोफेशन के हिसाब से तो लगाएं इन रंगों की लिपस्टिक

Neha Dani
11 July 2023 3:14 PM GMT
ऑफिस में स्टाइलिश दिखने और अपनी प्रोफेशन के हिसाब से   तो लगाएं इन रंगों की लिपस्टिक
x
लाइफस्टाइल: एक समय था जब महिलाएं घर में रहकर घर का काम संभालती थीं और पुरुष बाहर जाकर पैसा कमाते थे पर, अब समय बदल गया है। आज की महिला घर के काम के साथ-साथ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। घर के कामों से लेकर ऑफिस की जिम्मेदारी हर महिला बखूबी निभाती है। पहले जिस तरह से महिलाएं घर पर रहकर तैयार होती थी, अब उनके ऊपर ऑफिस के हिसाब से तैयार होने की भी एक अलग प्रेशर रहता है। दरअसल ऑफिस में स्टाइलिश देखना और अपनी प्रोफेशन के हिसाब से परफेक्ट दिखना काफी मुश्किल काम होता है। अगर बात करें लिपस्टिक की तो ऑफिस के हिसाब से लिपस्टिक का कलर चुनना काफी मुश्किल काम है। कई बार ऐसा देखा जाता है, सही चयन ना होने की वजह से महिलाएं गलत शेड चुन लेती हैं। कई बार ये इतना डार्क होता है जो देखने में अजीब लगता है तो कई बार इतना हल्का होता है कि दिखाई नहीं देता। ऐसे में आज हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड बताने जा रहे हैं, जिसे लगाकर आप ऑफिस में अपना जलवा दिखा सकती हैं। यह शेड आपको बाजार से लेकर ऑनलाइन तक आसानी से मिल जाएंगे।
कॉलेज से लेकर ऑफिस तक के लिए भूरे रंग की लिपस्टिक काफी सही विकल्प है। भूरे रंग की लिपस्टिक हर स्किन टोन के साथ मेल खाती है। अगर आप अपने लुक को ग्रेसफुल बनाना चाहती हैं तो ये रंग चुन सकती हैं। अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं तो इस तरह की लाइट पिंक रंग की लिपस्टिक आप चुन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। आप इस रंग का चयन करके क्यूट दिख सकती हैं।आजकल मौव रंग की लिपस्टिक लगाने का काफी ट्रेंड है। हर उम्र की महिलाओं को ये लिपस्टिक पसंद आती है। यह रंग लगभग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और आपके लुक को ज्यादा अक्ट्रैक्टिव बनाता है।
पीच रंग की लिपस्टिक हर किसी के ऊपर अच्छी लगती है। अगर आप ऑफिस लुक के लिए डार्क और चमकीले रंगों को लगाने से बचना चाहती हैं तो ये लिपस्टिक शेड आपके लिए बिल्कुल सही है। इसे लगाकर आप क्लासी लग सकती हैं। अगर आपको डार्क रंग की लिपस्टिक पसंद है तो आप कोरल रंग का चयन कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के साथ बाकी मेकअप को लाइट ही रखें।
Next Story