लाइफ स्टाइल

अलग दिखने के लिए इस दिवाली अपने कपड़ों के कलेक्शन में शामिल करें ये आउटफिट

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 5:47 AM GMT
अलग दिखने के लिए इस दिवाली अपने कपड़ों के कलेक्शन में शामिल करें ये आउटफिट
x
शामिल करें ये आउटफिट
दिवाली का त्योहार हर किसी को पसंद होता है। इस दिन के लिए लोग पहले से ही तैयारी में लग जाते हैं। किसी को घर के सामान की शॉपिंग करनी होती है तो किसी को कपड़ों की शॉपिंग करना अच्छा लगता है। इस दिवाली आप भी अपने लिए अच्छे और अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। इससे आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। इसी के साथ आपका लुक भी चेंज हो जाएगा। ऐसे में आप यहां बताए गए आउटफिट को स्टाइल करके खूबसूरत लग सकती हैं।
शरारा विद केप दुपट्टा
अगर आप सिंपल डिजाइन वाले आउटफिट पहनकर बोर हो गई हैं तो ऐसे में आप शरारा विद केप दुपट्टे को वियर कर सकती हैं। ये स्टाइलिश भी लगता है और पहनने में काफी कमफ्रेचबल होता है। माधुरी दीक्षित ने भी इसी तरीके के आउटफिट को स्टाइल किया है। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। उनके इस आउटफिट को स्टाइल बाय एमी ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो सिंपल दुपट्टे के साथ भी इसे वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कलर और डिजाइन अलग-अलग तरह के मिल जाएंगे। मार्केट से अगर आफ इसे खरीदेंगी तो ये आपको 2000 से 3000 के बीच पड़ेगा।
आप इसके साथ लॉन्ग इयररिंग्स और न्यूड मेकअप कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी विद गोल्डन कलर ब्लाउज
सिल्क साड़ी का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे स्टाइल करना पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसे आउटफिट (पर्ल ज्वेलरी स्टाइल टिप्स) पसंद है तो इस दिवाली इसमें ट्विस्ट करके आफ इसे वियर कर सकती हैं। रकुल प्रीत ने भी सिल्क साड़ी वियर की है जिसे रॉ मैंगो ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो इस तरह की साड़ी को लहंगे की तरह वियर कर सकती हैं। सीधे पल्ले की साड़ी बांध सकती हैं। इस तरीके से आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग लगेंगी।
ये साड़ी आपको मार्केट में 1500 से 3000 के बीच मिल जाएगी। इसके साथ आप हैवी इयररिंग्स और लाइट मेकअप कर सकती हैं।
अनारकली गरारा स्कर्ट सेट
अगर आपको कुछ ट्रेंडी और हैवी वर्क वाले कपड़े पहनना पसंद है तो इस बार आप दिवाली पर अनारकली गरारा स्कर्ट सेट वियर (कम्फर्टेबल आउटफिट) कर सकती हैं। अथिया शेट्टी ने भी इस फोटो में ऐसा ही सूट वियर किया है। जिसे रीतू कुमार ने डिजाइन किया है। आप भी ऐसे सूट मार्केट से खरीद सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग वर्क और डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये है कि ये दिखने में भी हैवी होते हैं और पहनने में भी काफी हैवी होते हैं। ये ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट होते हैं।
इस तरह के सूट के साथ आप लाइट वेयर ज्वेलरी वियर करें।
इस दिवाली पहने ये आउटफिट और अपने लुक को परफेक्ट बनाएं। इससे आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। इसी के साथ कुछ नया ट्राई कर पाएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story