लाइफ स्टाइल

50 की उम्र में 30 की दिखने के लिए इस तरह से करें चेहरे पर दही का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 7:54 AM GMT
50 की उम्र में 30 की दिखने के लिए इस तरह से करें चेहरे पर दही का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
x
मिलेंगे कई फायदे
त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। वहीं समय एक समय के बाद त्वचा में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। इसे एजिंग साइंस भी कहा जाता है। त्वचा को जवां रखने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चेहरे की त्वचा को जवां रखने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे पर दही को इस्तेमाल करने के फायदे और जानेंगे तरीका।
त्वचा की देखभाल करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल
दही
खीरा
बेसन
चेहरे पर दही को लगाने के फायदे
दही त्वचा को लम्बे समय तक जवां रखने का काम करता है।
इसमें मौजूद तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज करने और पोषण देने में मदद करते हैं।
चेहरे पर खीरे को लगाने के फायदे
इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
चेहरे पर बेसन को लगाने के फायदे
बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
त्वचा की देखभाल करने के लिए क्या करें
त्वचा को जवां रखने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच तक बेसन की डालें।
इसमें अब करीब 2 चम्मच दही और एक खीरे को पीसकर मिला लें।
इन तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद आप चेहरे पर लगा लें।
इसे लगाने के लिए आप ब्रश की सहायता ले सकती हैं।
करीब 20 से 25 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
इस नुस्खे की मदद से चेहरे की त्वचा को लम्बे समय तक जवां रख पाएंगी।
बता दें कि इसे आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको 50 की उम्र में 30 की दिखने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story