लाइफ स्टाइल

गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने के लिए करें जलजीरा का सेवन

Kajal Dubey
14 April 2022 1:00 PM GMT
गर्मी में शरीर को तरोताजा रखने के लिए  करें जलजीरा का सेवन
x
गर्मी में तरह-तरह के पेय पदार्थ शरीर को तरोताजा करने के साथ ही गर्मी से लड़ने की शक्ति भी देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी में तरह-तरह के पेय पदार्थ शरीर को तरोताजा करने के साथ ही गर्मी से लड़ने की शक्ति भी देते हैं। इन्ही पेय पदार्थ में से एक है जलजीरा। जो शक्ति भी देता है, सुस्ती भी भगाता है और गर्मियों से हमारी रक्षा करता है। इसके औषधीय गुण को देखते हुए चिकित्सक भी गर्मियों के हर दिन इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसका स्वाद चटपटा रहता है। इसलिए इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पसंद करते हैं। जिसे नींबू के साथ लेने में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। नींबू रस शरीर के जहरीले तत्व को बाहर निकालने का काम करता है। वहीं जलजीरा में मिले पदार्थ में जीरा, नमक, अमचूर, गोल मिर्च आदि पेट के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होते हैं। ये पेट को ठंडा रखने के साथ शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे गर्मी व धूप सहने की ताकत मिलती है। इसके रोजाना सेवन से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है। इसके इस औषधीय गुण की वजह ही चिकित्सक गर्मियों में रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं।
गैस से राहत: जलजीरा पेट में गैस की समस्या, कब्ज, अपच आदि में बहुत फायदेमंद होता है। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए जलजीरा को एक-एक घूंट करके पीना चाहिए।
त्वचा के लिए फायदेमंद: जलजीरा त्वचा के लिए भी अच्छा है। जलजीरा के स्वाद को चटपटा बनाने वाले आमचूर में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा से त्वचा निखरने लगती है।
एनीमिया में लाभ: जलजीरा शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाती है। ऐसे में एनीमिया से पीड़ित हैं तो जलजीरा से इसे दूर किया जा सकता है।
पानी की कमी: जलजीरा शरीर में पानी के स्तर को भी बनाए रखता है। अधिक गर्मी होने पर शरीर से पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। लेकिन यदि जलजीरा का सेवन किया जा रहा है तो वह शरीर में पानी की कमी होने नहीं देता है। ऐसे में निर्जलीकरण की समस्या से भी बचा जा सकता है।


Next Story