लाइफ स्टाइल

मर्दों की ताकत बढाने के लिए इस तरह करे शिलाजीत का उपयोग, जाने अनेक फायदे

Admin4
3 Jun 2021 1:07 PM GMT
मर्दों की ताकत बढाने के लिए इस तरह करे शिलाजीत का उपयोग, जाने अनेक फायदे
x
हिमालय में पाई जाने वाली शिलाजीत का सेवन पुरुषों की ताकत को बढ़ाकर उनके यौन स्वास्थ्य को सुधारता है। जानिए इसके अन्य फायदे...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शिलाजीत हिमालय और हिंदुकुश पर्वतमाला से प्राप्त किया जाने वाला एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है। यह पदार्थ चिपचिपा और टाइट होता है, जो पौधों व उसके हिस्सों के हजारों सालों तक विघटन (Decomposition) होने पर प्राप्त होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत (Shilajit in Ayurveda) को शक्तिवर्धक माना गया है, जिससे संपूर्ण सेहत का विकास होता है। पुरुषों की अंदरुनी ताकत और यौन स्वास्थ्य के लिए शिलाजीत रामबाण इलाज माना गया है। शुद्ध शिलाजीत का सेवन (Shilajit Benefits) करना पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी अद्वितीय फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि शिलाजीत के सेवन से कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं।

शिलाजीत के फायदे क्या हैं? (Shilajit Benefits)
देश के जाने-माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट व ''इंक्रेडिबल आयुर्वेदा'' के संस्थापक डॉ. अबरार मुल्तानी के अनुसार, आचार्य चरक कहते हैं कि इस धरा पर ऐसा कोई रोग नहीं है, जिसे शिलाजीत जीत न सके। लेकिन हम आजकल देखते हैं कि इस महान दवाई को केवल पौरुष शक्ति बढ़ाने में ही उपयोग किया जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक पौरुष शक्तिवर्धक औषधि भी है, लेकिन यह अन्य रोगों की भी महान औषधि है। शिलाजीत के सेवन से निम्नलिखित दिलचस्प फायदे मिलते हैं।
1. पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन में सुधार
पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन काफी जरूरी होता है। यह हॉर्मोन पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को सुधारने और नपुंसकता जैसी समस्या को दूर करने में काफी महत्व रखता है। इसकी कमी के कारण पुरुषों को बालों का झड़ना, मसल्स कमजोर होना, बॉडी फैट बढ़ना व थकान जैसी समस्या हो सकती है। Pubmed.gov पर प्रकाशित एक क्लिनिकल स्टडी में शामिल 45 से 55 साल की उम्र के पुरुषों में शुद्ध शिलाजीत का रोजाना दो बार 250 मिलीग्राम सेवन करने पर टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन में बढ़ोतरी देखी गई। शिलाजीत का इस तरह सेवन करके मर्दों की ताकत बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
2. शिलाजीत के फायदे- एनीमिया की समस्या
शरीर में खून की कमी को एनीमिया की समस्या कहा जाता है। महिलाओं में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या ज्यादा देखी जाती है। हालांकि यह पुरुषों को भी हो सकती है। शिलाजीत का सेवन करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया को मदद मिलती है और एनर्जी आती है। क्योंकि इसमें ह्यूमिक एसिड और आयरन पाया जाता है।
3. पेशाब संबंधित समस्याएं
शिलाजीत का सेवन पेशाब संबंधित समस्याओं से भी राहत प्रदान कर सकता है। यह गुर्दों व मूत्राशय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेशाब में जलन और पथरी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है।
4. स्वास्थ्य के लिए शिलाजीत- जोड़ों के दर्द से राहत
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो शिलाजीत का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में टिश्यू की सूजन को कम करके जोड़ों के असहनीय दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों व कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने की प्रक्रिया को भी कम किया जा सकता है।
5. दिमाग को तेज रखता है
शिलाजीत का इस्तेमाल हमारे दिमाग के लिए भी लाभदायक होता है। यह हमारी याद्दाश्त को भी मजबूत कर सकता है। इसमें मौजूद फुलविक एसिड दिमाग में ताऊ प्रोटीन के असामान्य व असंतुलित उत्पादन को रोक सकता है। जिससे दिमाग की अल्जाइमर जैसी समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। हालांकि, इस पर अभी अधिक शोध की जरूरत है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जिसका हम दावा नहीं करते हैं।


Next Story