लाइफ स्टाइल

समर सीजन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना करें घी का सेवन...जाने इसके हैरान कर देने वाले फयादे

Subhi
6 Jun 2021 11:27 AM GMT
समर सीजन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना करें घी का सेवन...जाने इसके हैरान कर देने वाले फयादे
x
घी भारतीय व्यंजन का अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

घी भारतीय व्यंजन का अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में घी को दवा बताया गया है। डॉक्टर भी सर्दी हो या गर्मी सभी मौसम में घी खाने की सलाह देते हैं। शुद्ध घी में विटामिन ए, के, इ, ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-खांसी और फ्लू के लिए यह रामबाण दवा है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आप घी के फायदे से वाकिफ नहीं है, तो आइए जानते हैं-

कोशिका के विकास में सहायक
आधुनिक समय में लोग वजन बढ़ने के डर से घी का सेवन नहीं करते हैं। हालांकि, घी में हेल्दी फैट होता है। इससे शरीर में कोशिका का विकास होता है। साथ ही यह शरीर में मौजद पोषक तत्वों का अवशोषण कर महत्वपूर्ण हार्मोन को उत्सर्जित करता है। इसके लिए रोजाना दाल/चावल/रोटी में एक चम्मच घी मिलाकर रोजाना सेवन करें।
कब्ज दूर करता है
घी में ब्यूटीरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। साथ ही ब्यूटीरिक एसिड मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय को सही करता है, जिससे अमाशय सुचारू रूप से काम करने लगता है। इसके अलावा, घी के सेवन से ब्लोटिंग, पेट दर्द में भी राहत मिलता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
डॉक्टर कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में आप घी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। घी के सेवन से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाया जाने वाला ब्यूटीरिक एसिड, विटामिन-ए और सी इम्यून सिस्टम मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

Next Story