लाइफ स्टाइल

पहली डेट पर लड़की को करना है इम्प्रेस तो इन बातों का रखें ध्यान

Tara Tandi
7 Jun 2022 9:08 AM GMT
To impress a girl on the first date, keep these things in mind
x
रिलेशनशिप में आने पर या रिश्ता बनने से पहले एक दूसरे को समझने के लिए कपल डेट पर जाते हैं। पहली डेट हर लड़का अपनी पार्टनर के लिए खास बनाना चाहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रिलेशनशिप में आने पर या रिश्ता बनने से पहले एक दूसरे को समझने के लिए कपल डेट पर जाते हैं। पहली डेट हर लड़का अपनी पार्टनर के लिए खास बनाना चाहता है। ऐसे में कई बार पहली डेट पर जाने से पहले लड़कों के मन में कई सवाल होते हैं, साथ ही उत्साह, डर और नर्वस भी हो जाते हैं। आपकी पहली डेट रिलेशनशिप को लेकर कई संदेह स्पष्ट कर देती है। जैसे लड़की आपको पसंद करेगी या नहीं, क्या रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहेंगी या फिर एक डेट के बाद ही आपके रास्ते अलग हो जाएंगे? इस तरह के कई सवालों के साथ आप पहली डेट पर जाते हैं। अपनी तरफ से तो आप पूरी कोशिश करते हैं कि गर्लफ्रेंड को पहली ही डेट में इम्प्रेस कर दें। हालांकि एक्साइटमेंट में लोग जाने अनजाने कुछ ऐसी छोटी -छोटी गलतियां कर देते हैं तो आपके रिलेशनशिप को आगे बढ़ने पहले से पहले ही बिगाड़ देती हैं। पहली डेट पर लड़की को इम्प्रेस करना हो तो लड़के को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। डेट पर कभी न करें ये गलतियां।

जल्दबाजी न करें
अक्सर लड़के रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी करते हैं। पहली ही डेट पर वह ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे उनका रिश्ता एकदम कंफर्म है। ऐसा न करें। लड़की को मौका दें कि वह भी इस रिश्ते के बारे में खुलकर विचार करें। उसपर अपनी भावनाओं का दबाव न बनाएं। जल्दबाजी करने से लड़की के सामने आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। वह आपको डोमिनेटिंग समझ सकती हैं।
दोस्ती बढ़ाएं
पहली डेट पर लड़की को असहज महसूस न होने दें। गर्लफ्रेंड की तरह ट्रीट करने के बजाए दोस्तों की तरह व्यवहार करें। लड़की से ऐसे बात करें कि वह आपकी दोस्त है और आपके सामने सहज हो सकती है। सीधे प्रपोज न करके दोस्ती का हाथ बढ़ाएं।
जबरदस्ती न करें
लड़की को डेट पर ले जाएं तो उससे पूछ लें कि क्या वह उस जगह पर सहज है। उनकी राय और पसंद के बारे में आपको पता होना चाहिए। खाने पीने की चीजों या अन्य किसी भी बात के लिए उनसे जबरदस्ती न करें। लड़की को डेट पर अपने मन का करने दें।
सोच समझकर पूछें सवाल
लड़की से ऐसे सवाल न पूछें, जिसमें वह असहज महसूस करें। जैसे उनके एक्स या क्रश के बारे में सवाल न करें। परिवार के बारे में बहुत ज्यादा सवाल न पूछें। लड़की की सैलरी और खर्चों पर सवाल या कमेंट न करें। आपको जानने का प्रयास करें। उनकी पसंद न पसंद पर सवाल कर सकते हैं।
दिखावा न करें
पार्टनर को इम्प्रेस करने के चक्कर में झूठ न बोलें। दिखावा भी न करें। जैसे आपकी सैलरी कितनी ज्यादा है। आप कितने अच्छे और इम्प्रेसिव हैं, ऐसी बातों का बखान न करें। शो ऑफ करने के चक्कर में आपकी इमेज खराब हो सकती है।
Next Story