लाइफ स्टाइल

पफीनेस की समस्या से छुटकारा पाने बनाएं गाजर से अंडर आई मास्क

Bhumika Sahu
6 Dec 2021 4:53 AM GMT
पफीनेस की समस्या से छुटकारा पाने बनाएं गाजर से अंडर आई मास्क
x
आप गाजर की मदद से अंडर आई मास्क बना सकते हैं। आइए, जानते हैं बनाने के तरीके से इस्तेमाल करने तरीके तक।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई लोगों के आंखों के नीचे सूजन, डार्क सर्कल, रिंकल्स की समस्या होती है। ऐसे में इसका कारण कंप्यूटर पर काम करना , धूल और प्रदूषण है। हालांकि,आंखों के नीचे पफीनेस आपकी खूबसूरती को कम कर देता है। साथ ही आंखों को कमजोर बना देता है। हालांकि, कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप गाजर की मदद से अंडर आई मास्क बना सकते हैं। आइए, जानते हैं बनाने के तरीके से इस्तेमाल करने तरीके तक।

क्या हैं इस मास्क के फायदे
इस मास्क का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे काले घेरों को कम किया जा सकता है। इसी के साथ ये आंखों के नीचे के रिंकल्स को कम करता है। ये आंखों को ठंडक देता है। इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे की सूजन कम हो जाती है।
क्या चाहिए
गाजर से अंडर आई मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए गाजर, अंडा, एलोवेरा जेल।
कैसे बनाया जाए अंडर आई मास्क
इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर का पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग अलग करें। अंडे का सफेद भाग यानी एग व्हाइट निकाल कर गाजर के पेस्ट में अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें। अंडर आई मास्क बनकर तैयार है।
कैसे करें इसे इस्तेमाल
इसे अप्लाई करने के लिए चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। फिर आंखों के नीचे इस मास्को को अप्लाई करें। 20 मिनट के लिए इस मास्क को लगा रहने दें और आंखों को बंद करके कुछ देर आराम करें। चाहों तो कॉटन को गुलाब जल में डूबो कर आंखों पर लगाएं। बीस मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धोकर साफ करें। इस अंडर आई मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।


Next Story