- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दो मुंहे बालों से...
लाइफ स्टाइल
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्रिमिंग की जगह लगाएं ये हेयर मास्क
SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 1:59 PM GMT

x
जगह लगाएं ये हेयर मास्क
लंबे और खूबसूरत बालों की चाहत हर महिला रखती है। इसके लिए वो तरह-तरह के नुस्खे ट्राई करती है। लेकिन कई बार मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण के कारण दो मुंहे बाल हो जाते हैं। यही वजह है कि बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसका कारण होता है बालों को सही तरीके से पोषण न मिल पाना। इसके पीछे की वजह से हमारे बदलता लाइफस्टाइल क्योंकि इसमें किसी के भी पास ज्यादा समय नहीं होता कि वो अपने बालों को पोषण दे सके।
इसलिए हम ज्यादातर समय बालों को ट्रिम करा लेते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आपको हम कुछ घरेलू तरीके बताएंगे। इन्हें ट्राई करने के बाद दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।
पपीता हेयर मास्क
इस बात को हर कोई जानता है कि पपीता स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। ऐसे ही दो मुंहे बालों के लिए ये काफी लाभकारी होता है। ये इस समस्या को कम करने में मदद करता है। आप इसका हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं।
पतीता हेयर मास्क बनाने का तरीका
इसके लिए एक पपीता (पपीता हेयर मास्क) लेना है।
उसे अच्छे से मैश करना है।
अब इसमें दही को एड करना है।
फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
अब इसे अपने बालों में अप्लाई करें।
इसके बाद 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
जब ये सूख जाए तो बालों को ठंडे पानी से धो लें।
इससे आपके दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।
शहद हेयर मास्क
शहद स्किन की तरह बालों को भी पोषित करता है। इसके इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट और लंबे हो जाते हैं क्योंकि ये दो मुंहे बालों की समस्या को जो दूर कर देता है। इसका इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीके से कर सकती हैं।
शहद हेयर मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी लें।
अब इसमें शहद डालें और इसमें दही को मिक्स करें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने बालों में अप्लाई करें।
फिर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
कुछ ही दिनों में आपको दो मुंहे बालों (होममेड हेयर मास्क) से राहत मिल जाएगी।
इन नुस्खों को ट्राई करें और दो मुंहे बालों की समस्या को दूर भगाएं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको टेस्ट जरूर करना है। सबके बालों का टेक्सचर अलग-अलग होता है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story