लाइफ स्टाइल

अनिद्रा और तनाव से निजात पाए रोजाना केले की चाय पिएं

Admin4
19 April 2021 11:58 AM GMT
अनिद्रा और तनाव से निजात पाए रोजाना केले की चाय पिएं
x
खासकर अनिद्रा और तनाव के लिए यह रामबाण है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल लेमन टी मिल्क टी ग्रीन टी तुलसी टी रोज टी आदि पॉपुलर है। बहुत कम लोगों को बनाना टी के बारे में पता है। यह चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। खासकर अनिद्रा और तनाव के लिए यह रामबाण है।

आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव की वजह से लोगों की नींद और चैन दोनों गायब हो गई है। इसके अलावा, देर रात मोबाइल स्क्रॉलिंग के चलते भी नींद नहीं आती है। विशेषज्ञों की मानें तो शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 6 घंटे जरूर सोना चाहिए। पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय की एक शोध के अनुसार, सोने से ठीक पहले सही चीजों को खाने से रात में अच्छी और गहरी नींद आती है। अगर आप भी अनिद्रा और तनाव से परेशान हैं और इनसे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना केले की चाय जरूर पिएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
केले की चाय
आजकल लेमन टी, मिल्क टी, ग्रीन टी, तुलसी टी, रोज टी आदि पॉपुलर है। बहुत कम लोगों को बनाना टी के बारे में पता है। यह चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है। खासकर अनिद्रा और तनाव के लिए यह रामबाण है। इसके अलावा, बनाना टी के सेवन से दिमाग भी तेज होता है।
कैसे बनाई जाती है
इसके लिए सबसे पहले चाय की बर्तन लें। अब बर्तन में एक गिलास पानी और एक केला (अपनी इच्छा अनुसार छिलका या बिना छिलका) लेकर अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद गैस स्टोव को बंद कर दें और केले को निकालकर ग्रीन टी से ब्लेंड कर लें। केले की चाय बनकर तैयार है।

अनिद्रा को दूर करती है चाय
ऐसा माना जाता है कि चाय में कैफीन होता है। इससे नींद गायब हो जाती है। हालांकि, कई हर्बल चाय को पीने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। खासकर कैमोमाइल चाय नींद के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके सेवन से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन निकलता है। सेरोटोनिन हार्मोन नींद को नियंत्रित करता है। केले में ट्रिप्टोफन पाया जाता है जो अच्छी नींद के लिए एमिनो एसिड को बढ़ाता है और मेलाटोनिन और सेरोटोनिन की मदद करता है। केला आपकी चाय के स्वाद को बढ़ाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।


Next Story