लाइफ स्टाइल

ब्रेन फॉग से निजात पाने के लिए खानपान के साथ इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल

Tara Tandi
12 Sep 2021 6:14 AM GMT
ब्रेन फॉग से निजात पाने के लिए खानपान के साथ इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल
x
समय के साथ कोरोना के वैरिएंट और लक्षणों में बदलाव देखने को मिला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| समय के साथ कोरोना के वैरिएंट और लक्षणों में बदलाव देखने को मिला है।खासकर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद कई नई बीमारियों ने दस्तक दी। इनमें ब्लैक फंगस, येलो फंगस और रेड फंगस प्रमुख हैं। वहीं, कोरोना वायरस के नए लक्षणों में एक ब्रेन फॉग है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्रेन फॉग एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूलने की आदत हो जाती है। साथ ही ब्रेन फॉग में थकान, ध्यान एकत्र करने में कठिनाई, भ्रम, काम करने में गलती आदि शिकायत होती है। आमतौर पर बातों को भूलने की आदत इंसानी स्वभाव है। हालांकि, लंबे समय तक इस स्थिति में रहने से ब्रेन फॉग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान दें। यह एक मानसिक विकार है। अतः ब्रेन फॉग से निजात पाने के लिए रहन-सहन और खानपान में तत्काल सुधार करें। साथ ही इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

ओमेगा-3 फैटी

आमतौर पर फैट युक्त चीजों को खाने से लोग गुरेज करते हैं। हालांकि, ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लाभदायक होता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और मेमोरी बूस्ट होती है। साथ ही ओमेगा-फैटी युक्त चीजों के सेवन से मूड सही करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आप सही निणर्य लेने में दक्ष होते हैं। इसके लिए डाइट में रोजाना नट्स, सीड्स, फिश और घी को शामिल करें।

विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं

खट्टे फलों और सब्जियों में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को इम्यून बूस्टर कहा जाता है। इसके सेवन से उम्र के साथ होने वाली विस्मरण जैसी परेशानियों को दूर करता है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना पर्याप्त मात्रा में विटामिन के सेवन से एकाग्रता में सुधार होता है। इसकी कमी से डिप्रेशन और मनोभ्रम आदि चीजों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में टमाटर, संतरा, करौंदा, अंगूर, नींबू आदि चीजों को जरूर शामिल करें।

मैग्नीशियम को शामिल करें

शरीर को रोजाना सीमित मात्रा में मैग्नीशियम की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, सीमित मात्रा में भी मैग्नीशियम का सेवन सेहत के लिए वरदान साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो मैग्नीशियम की कमी से पीड़ित लोगों में भी तनाव और पुरानी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में मैग्नीशियम युक्त चीजों को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Next Story