लाइफ स्टाइल

सुख-समृद्धि और तरक्की पाने के लिए, आज ही घर में लगाएं ये पौधे

Bhumika Sahu
3 Jun 2022 9:17 AM GMT
सुख-समृद्धि और तरक्की पाने के लिए, आज ही घर में लगाएं ये पौधे
x
आज हम आपको एक बेहद ही चत्मकारी पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाने से लगाने से घर का वातावरण शु्द्ध होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो रातोंरात आपकी किस्मत को चमका सकते हैं। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते है जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। ऐसे पौधे लगाने से धन – धान्य की कभी कमी नहीं होती है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से परिवार में तनाव का माहौल बन जाता है। आज हम आपको एक बेहद ही चत्मकारी पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी को गलती से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में लगाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। वास्तु की मानें तो इसे हमेशा पूरब, उत्तर या पूर्व-उत्तर में लगाना चाहिए।
शमी का पौधा
ज्योतिष शास्त्र (jyotish shastra) की माने तो शमी का पौधा घर में लगाने पर शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। वास्तु की मानें तो शमी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, इस दिशा में शमी का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। आप अपने घर में इस पौधे को पूरब या ईशान कोण में लगा सकते हैं।
मनी प्लांट का पौधा
वास्तु में मनी प्लांट को आर्थिक स्थिति के लिहाज से बहुत अहम माना गया है। इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाना जीवन में कभी कोई परेशानियां नहीं होती है। लेकिन, इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना धन हानि का कारण बन सकता है।
रजनीगंधा का पौधा
वास्तु में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। कहते हैं इस पौधे को लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है! यह पौधा तनाव और चिंता को कम करके मन को शांत करता है।


Next Story