लाइफ स्टाइल

फैट से फिट होने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स

Bhumika Sahu
21 Feb 2022 5:09 AM GMT
फैट से फिट होने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स
x
आज बढ़ता वजन हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। इस समस्या से निजात पाने के लिए व्यक्ति कभी जिम तो कभी डाइटिंग का सहारा लेता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज बढ़ता वजन हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। इस समस्या से निजात पाने के लिए व्यक्ति कभी जिम तो कभी डाइटिंग का सहारा लेता है। बावजूद इसके कई लोगों को निराशा का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी फैट से फिट होना चाहते हैं तो डाइटिंग नहीं अपनी डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स। इन फलों में विटामिंस, फाइबर के साथ कई अन्य न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो वेट लॉस में मदद कर सकते हैं।

वजन कम करने वाले फल-
सेब-
सेब में कैलोरी की मात्रा कम और मिनरल्स, प्रोटीन, ऐंटिऑक्सिडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। सेब को हेल्दी फलों में से एक माना जाता है जो वेट लॉस के साथ ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा सेब डाइजेशन को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करता है।
तरबूज-
अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो गर्मियों में मौसम में तरबूज खरबूजा जैसे फलों का सेवन खूब करें। इन फलों में पानी की अधिकता होने के साथ कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके अलावा ये फल फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वजन कम करने के लिए आप इन फलों की स्मूदी, सलाद या जूस बनाकर पी सकते हैं।
पपीता-
पपीते में फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ए प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता पाचन के लिए अच्छा होता है और यह लिवर को भी डिटॉक्स करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की सेहत बनाए रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। रोजाना डाइट में पपीता शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
बेरीज-
कई बेरीज वजन कम करने में बेहद मददगार होती हैं। बेरीज में कैलोरी की मात्रा ना के बराबर होती है। जबकि सेहत के लिए कई अन्य न्यूट्रिएंट्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। बेरीज का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन की समस्या कम होती है। जरूरत से ज्यादा वजन वाले लोगों में इन समस्याओं के होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। ऐसे में बेरीज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
संतरा-
संतरे में विटामिन सी, फाइबर अधिक होता है, जो वजन कम करने में काफी मदद करता है। सेहत के लिए विटामिन सी कई मायनों में फायदेमंद है। यह हृदय रोगों से बचाता है और वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। वजन कम करने के लिए महिलाओं को रोजाना 75 मिलीग्राम और पुरुषों को 90 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।
स्ट्रॉबेरी-
स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वजन घटाने के लिए यह फल अच्छा माना जाता है। फाइबर अधिक भूख लगने से बचाता है जिससे व्यक्ति अनहेल्दी या जंक फूड खाने से बच जाता है।


Next Story