लाइफ स्टाइल

स्लिम लुक पाने के लिए दुल्हन को लहंगा खरीदते समय इन बातों का रखना चाहिए ख्याल

SANTOSI TANDI
11 Sep 2023 7:54 AM GMT
स्लिम लुक पाने के लिए दुल्हन को लहंगा खरीदते समय इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
x
समय इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को भी कई तरीके से कस्टमाइज करना भी पसंद करते हैं। इस दिन खासकर हम लहंगा पहनते हैं। हालांकि लहंगे में आपको कई तरह के डिजाइन व पैटर्न मिल जाएंगे।
अक्सर शादी के दिन हम अपनी बॉडी को शेप देने के लिए लहंगे को स्टाइल करते हैं। ऐसे में हम स्लिम लुक पाना पसंद करते हैं। वहीं कई बार हम अपने लिए लहंगे खरीदते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने लिए परफेक्ट वेडिंग लहंगा खरीद सकते हैं। साथ ही बताएंगे ब्राइडल लुक से जुड़े कुछ टिप्स।
स्लिम ब्राइडल लहंगे के लिए किस तरह का कलर चुनना चाहिए
ब्राइडल लुक के लिए वैसे तो आप अपनी पसंद और समय के अनुसार कोई भी कलर चुन सकती हैं, लेकिन अगर आप ब्राइडल लहंगे को पहनकर स्लिम लुक पाना चाहती हैं तो कलर को चुनते समय कई बातों का खास ख्याल रखें। स्लिम लुक पाने के लिए आप लहंगे के लिए डार्क कलर को चुनें। डार्क कलर आपकी बॉडी को परफेक्ट शेप देने में मदद करेगा और आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगा।
स्लिम ब्राइडल लहंगे के लिए किस तरह का चुनें फैब्रिक?
ज्यादातर ब्राइडल लहंगे सिल्क फैब्रिक की मदद लेकर बनाए जाते हैं। वहीं सिल्क में भी कई मिक्स फैब्रिक आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप ब्राइडल लुक में पतली यानी स्लिम लुक पाना चाहती हैं तो पतले फैब्रिक से बने लहंगे को स्टाइल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि लहंगे को बनाने में कई लेयर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से वो पहले ही वजन में भारी हो जाता है।
स्लिम ब्राइडल लुक पाने के लिए क्या करें? (Tips To Style Wedding Look)
ब्राइडल लुक के लिए हमेशा लाइट वेट लहंगे को ही खरीदें। ऐसा करने से आप शादी के बाद भी इस लहंगे को दोबारा कैरी करने का सोच पाएंगी।
बाद में दोबारा इस लहंगे को किसी फंक्शन में कैरी करने के लिए आप मैचिंग ब्लाउज या टर्टल नेक टॉप को भी स्टाइल कर सकती हैं।
लहंगे को हैवी लुक देने के लिए कैन-कैन लगाई जाती है। इसके लिए आप ऐसी कैन-कैन लगवाये जिसे आप अपनी मर्जी से हटा भी सकती हैं और किसी छोटे-मोटे फंक्शन पर पहन सकती हैं।
अगर आपको अपनी शादी के दिन स्लिम लुक पाने के लिए लहंगा खरीदते समाय ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story