लाइफ स्टाइल

सावन महीने में हाथों की शोभा बढ़ने के लिए लगाए मेहंदी, हम आपको मेहंदी के आसान डिज़ाइन बता रहे है

Rounak Dey
13 July 2023 5:34 PM GMT
सावन महीने में हाथों की शोभा बढ़ने के लिए लगाए मेहंदी, हम आपको मेहंदी के आसान डिज़ाइन बता रहे है
x
लाइफस्टाइल: हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाना शुभ भी माना जाती है। वहीं इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर लगाई जाती है। हालांकि इसके आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको अपने हाथों के आकार को जरूर समझना चाहिए और उसी के हिसाब से डिजाइन को बनाना चाहिए ताकि आपके हाथों पर लगी मेहंदी खूबसूरत नजर आए। सबसे जल्दी और आसान गोल टिक्की मेहंदी होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे चौड़े हाथों पर बनाने के लिए कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है और उसी के हिसाब से सही डिजाइन को भी चुनना होता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गोल टिक्की मेहंदी के कुछ नए और आसान डिजाइंस जिसे आप हर तीज-त्यौहार के मौके पर हाथों पर लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
वैसे तो आपको गोल टिक्की मेहंदी में कई सारे डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप गोल टिक्की डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरह से अंदर की ओर फूल बना सकती हैं। इस तरह का फूल बनाने के लिए आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं। गोल टिक्की में आपको आजकल कई डिजाइन देखने को नजर आएंगे। वहीं चौड़े हाथों के लिए आप इस तरह से डबल बॉर्डर वाले गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। उंगलियों को आकर्षक लुक देने के लिए आप टिप्स को इस तरह से भर सकती हैं। वहीं उंगलियों और गोल टिक्की के बॉर्डर को बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपके नेल्स बड़े हैं या मैनीक्योर से थोड़ा कर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो बैक हैण्ड के लिए आप इस तरह से गोल टिक्की डिजाइन को बनाकर उंगलियों के ठीक बीच में इस तरह से बारीक या पतली टिप वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे तो आप गोल टिक्की के बॉर्डर के लिए केरी डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं। गोल टिक्की मेहंदी के साथ अगर आप कोई और डिजाइन बनाना चाहती हैं और मेहंदी को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो इस तरह से उंगलियों की तरफ जाल स्टाइल मेहदी लगा सकती हैं। जाल के लिए आप बारीक खाने बनाए। ऐसा इसलिए क्योंकि चौड़े डिजाइन का जाल आपके हाथों को और भी ज्यादा चौड़ा दिखाएगा।
Next Story