लाइफ स्टाइल

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें नारियल

Ritisha Jaiswal
18 July 2021 9:23 AM GMT
थायराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें नारियल
x
थायरयड ग्‍लैंड गर्दन के बीच में होता है और ये विंडपाइप से जुड़ा हुआ होता है। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर में थायराइड हार्मोन बनाने का काम करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | थायरयड ग्‍लैंड गर्दन के बीच में होता है और ये विंडपाइप से जुड़ा हुआ होता है। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर में थायराइड हार्मोन बनाने का काम करती हैं। आमतौर पर थायराइड रोग का कारण थायराइड हार्मोन में आई गड़बड़ी के कारण होती है। अगर आप भी थायरायड से परेशान हैं और इसे कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अपने खानपान का खास ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। थायराइड के मरीजों के लिए नारियल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। जानिए नारियल को डाइट में शामिल करने के 4 आसान तरीके।

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए डाइट में इन 4 तरीकों से शामिल करें नारियल
नारियल तेल
नारियल के तेल में सब्जियां पका सकते हैं या फिर सुबह उठ कर खाली पेट नारियल तेल का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिससे शरीर में गर्मी बढ़ेगी और वेट लॉस करना आसान होगा। बहुत से लोगों के थायरायड के कारण हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। ऐसे में इन लोगों को नारियल तेल के मालिश से आराम मिल सकता है।

नारियल पानी
नारियल पानी हफ्ते में 3-4 बार पीने से फायदा हो सकता है। लेकिन, आप इसे केवल तभी पी सकते हैं जब आपको कोई सर्दी या जुखाम की परेशानी न हो। आप चाहें तो इसका दूध भी घर पर ही बना सकते हैं और इसे रात में सोने से पहले या उठने के बाद ले सकते हैं।
नारियल की चटनी
दक्षिण भारत में नारियल की चटनी का चलन बहुत ज्‍यादा है। इडली के अलावा अन्‍य व्‍यंजनों के साथ नारियल की चटनी का सेवन किया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी होती है। आप इसे रोजाना अपनी मील के साथ ले सकते हैं।

नारियल के गुड़ की बॉल
यह बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और यदि आप इन्हें एक बार ट्राई करेंगे तो बार बार आपका मन इन्हें खाने का करेगा। यह बनाने में बहुत ही आसान होती हैं और यह आपकी मीठा खाने की तड़प को भी शांत करती हैं। इसलिए इन्हें जरूर ट्राई करें।
नारियल तेल की अच्छी बात यह है कि यह अलग प्रकार से डाइजेस्ट होता है। इसे पचाने के लिए आपको नमक की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह आपके पेट से आपके लीवर की तरफ बहुत तेजी से जाता है। इसलिए इसका पाचन करना बहुत आसान हो जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि थायरायड के हार्मोन कन्वर्जन के लिए लीवर की आवश्यकता होती है इसलिए यह तेल आपके लीवर को भी सही रखने में सहायक है।


Next Story