लाइफ स्टाइल

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह खास मिल्क, जानें सेवन करने के अन्य फायदे

Tulsi Rao
4 Sep 2022 5:58 AM GMT
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह खास मिल्क, जानें सेवन करने के अन्य फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।खराब जीवनशैली, तनाव और गलत खानपान की वजह से मोटापा आम समस्या बन गई है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। इसके अलावा, यह एक ऐसी बीमारी भी है, जो अत्यधिक आराम और गलत खानपान के चलते भी होती है। इसके लिए डाइट में व्यापक सुधार, जंक फूड से परहेज और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा फाइबर रिच फूड्स डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में उन चीजों को जरूर शामिल करें, जिनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर से डाइजेशन धीमा हो जाता है।
इससे पेट देर तक भरा रहता है। इस वजह से भूख कम लगती है। इसके लिए फाइबर रिच फूड बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसके अलावा, रोजाना नारियल का दूध जरूर पिएं। इसके सेवन से भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
नारियल
सनातन धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। नारियल का उपयोग पूजा के समय किया जाता है। वहीं, किचन में चटनी बनाने के लिए नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। शुद्ध नारियल तेल बाल में लगाने से असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से निजात मिलता है।
वहीं, नारियल पानी पीने से कई बीमारियों में आराम मिलता है। जबकि, नारियल का दूध बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। नारियल का दूध नारियल के गूदे से बनाया जाता है। कई प्रकार के व्यंजनों और मिठाइयों में भी नारियल दूध का यूज किया जाता है।
नारियल दूध के फायदे
नारियल के दूध में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (Medium chain triglycerides) मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म के फास्ट होने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
इसमें फाइबर भी पाया जाता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है और बार बार खाने की समस्या से निजात मिलता है। इसके अलावा, नारियल का दूध कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में, पेट के अल्सर, संक्रमण आदि बीमारियों में भी फायदेमंद है।
Next Story