लाइफ स्टाइल

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाएं मखाना, जानें सेवन करने के फायदे

Tulsi Rao
16 Jun 2022 7:59 AM GMT
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाएं मखाना, जानें सेवन करने के फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ख़राब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप प्रमुख हैं। इसके अलावा, कोलेस्ट्रोल भी बढ़ने लगता है। शरीर में गुड और बैड दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल पतला होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल गाढ़ा और चिपचिपा रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से रक्त संचार में बाधा आती है। इससे उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए व्यक्ति को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में मखाने को जरूर शामिल करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

मखाना क्या है
अंग्रेजी में मखाने को फॉक्स नट्स कहा जाता है। यह कमल के फूल का भाग होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, मैग्नीशियम, फैट और सोडियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप, मोटापा और दिल की बीमारियों में आराम मिलता है। बिहार, उत्तर प्रदेश और आसाम में मखाना की खेती अधिक की जाती है। खासकर, बिहार के मधुबनी जिले में मखाने की खेती बहुत अधिक होती है। एक शोध की मानें तो मखाने में एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए मधुमेह के मरीज भी मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मखाने में कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, सोडियम और सैचुरेटेड फैट भी बहुत कम पाया जाता है। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में मखाने को शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जिससे क्रेविंग यानी बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।


Next Story