लाइफ स्टाइल

फेमस होने के चक्कर में छोटे बच्चे ने की ऐसी स्टंटबाजी

HARRY
20 Oct 2022 3:38 AM GMT
फेमस होने के चक्कर में छोटे बच्चे ने की ऐसी स्टंटबाजी
x

आजकल लोग पॉपुलर होने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। खासकर, युवाओं में अधिक क्रेज रहता है। वहीं, बच्चे भी पीछे नहीं हैं। वे भी स्टंटबाजी कर लोगों को रिझाने में लगे रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बच्चे बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

बच्चों को स्टंटबाजी करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, यातायात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। इससे आप और आपका पूरा परिवार सुरक्षित रह सकता है। मोटर एक्ट के तहत नाबालिग को बाइक चलाने की अनुमति नहीं होती है। इसके बावजूद बच्चे मानते नहीं हैं। जान जोखिम में डालकर बाइक चलाते हैं।

इस में भी दो बच्चे बाइक लेकर कहीं जा रहे हैं। इस दौरान दोनों एक जगह पर रुकते हैं। ऐसा हो सकता है कि दोनों में से कोई एक बाइक सीख रहा है। उस बच्चे की हाइट बहुत कम है। बच्चे का दोनों तरफ पांव नहीं पहुंचता है। इसके बाद भी वह बाइक चलाने की कोशिश करता है। इसके लिए पहले वह सेल्फ मारकर बाइक को स्टार्ट करता है। इसके बाद गियर डालकर (साइकिल चलाने की मुद्रा में ) उछलकर बाइक पर चढ़ जाता है। वहीं, दूसरा बच्चा भी निडर होकर बाइक राइड का आनंद ले रहा है। दोनों कुछ पल में नौ दो ग्यारह हो जाता है।

इस वीडियो को 'जिंदगी गुलजार है' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-छोटा पैकेज बड़ा धमाका। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार से अधिक बार देखा गया है। वही 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि यूजर्स ने वीडियो देख बच्चों की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है- जिनके हौसले बुलंद हैं, उनके पास अखंड हैं.mage Credit: जिंदगी गुलजार है

Next Story