लाइफ स्टाइल

TIRANGA BARFI: अब बनाइये कुछ खास अवसर पर तिरंगा बर्फी जानिए इसकी रेसिपी

Ritisha Jaiswal
7 Jun 2024 3:41 AM GMT
TIRANGA BARFI: अब बनाइये कुछ खास अवसर पर तिरंगा बर्फी जानिए इसकी रेसिपी
x
TIRANGA KHOYA BARFI RECIPE: हमारे घरों में खाने की बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो खास तौर से बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। फिलहाल देशवासियों पर गणतंत्र दिवस का खुमार छाया हुआ है। बच्चों में तो कुछ ज्यादा ही जोश है। उन्हें तिरंगा और उसके रंगों से बनी चीजें लुभाती हैं। आपको बाजार में ऐसी कई डिश मिल जाएंगी, जो तिरंगे के रंग में बनी होती हैं। हालांकि आज हम तिरंगा खोया बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। बच्चों का इसके रंग और डिजाइन से खुश होना स्वाभाविक है, लेकिन बड़े भी स्वाद की तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
ताजा खोया - 400 ग्राम
शक्कर - 350 ग्राम
पनीर - 150 ग्राम
मीठा केसरिया और हरा रंग
इलायची पाउडर - आधा टी स्पून
थोड़ा चांदी का वर्क
विधि (Recipe)
- सबसे पहले खोया और पनीर को कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें चीनी मिलाएं और कड़ाही में डालकर गैस पर रख दें।
- गैस की फ्लेम को मीडियम रखनी है और इसे तब तक पकाना है जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
- जब मिश्रण पैन से अलग होने लगे और चीनी का सारी पानी सूख जाए तो इसमें इलायची मिक्स कर दें और गैस बंद कर दें।
- अब तैयार मिश्रण को तीन बराबर हिस्सों में बांट लें।
- एक हिस्से को सफेद रखें और बाकी 2 हिस्सों में से एक में केसरिया और एक में हरा रंग मिला दें।
- अब हरे मिश्रण को किसी उल्टी प्लेट के ऊपर हल्का घी लगाकर फैलाएं। इसे बेलन से बेल भी सकते हैं।
- इसके ऊपर सफेद और फिर नारंगी मिश्रण को एक समान फैलाएं और हल्का दबा दें या बेलन से हल्का बेल दें।
- ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर हल्का दबाते जाएं।
- अब इसे बर्फी की शेप में काट लें। तैयार है तिरंगा खोया बर्फी
Next Story