लाइफ स्टाइल

आलिया भट्ट से ले व्हाइट रंग की साड़ी पहनने के टिप्स

suraj
28 May 2023 1:21 PM GMT
आलिया भट्ट से ले व्हाइट रंग की साड़ी पहनने के टिप्स
x

लाइफस्टाइल: बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसको पाने के लिए लोग सपना देखते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनका फैशन सेंस ऐसा है, जिससे लड़कियां टिप्स लेकर तैयार होती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं।

आलिया चाहे एथनिक पहन लें या फिर वेस्टर्न ड्रेस, उनका हर लुक बेहद कमाल का होता है। सबसे अलग होता है उनका साड़ी लुक। आज के लेख में हम आपको एक्ट्रेस के व्हाइट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि गर्मियों के मौसम में आप भी एलिगेंट और क्लासी लग सकें। गर्मियों के मौसम के लिए आलिया के ये साड़ी लुक्स काफी परफेक्ट हैं।

फ्लोरल व्हाइट साड़ी

आलिया की ये व्हाइट रंग की फ्लोरल साड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाकर फूल लगाए हैं। कानों में बड़े ईयररिंग्स उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे।

ऑफ व्हाइट साड़ी

आलिया का ये साड़ी लुक बेहद प्यारा है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ आलिया ने अपना साड़ी लुक पूरा किया था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था। बालों में लगे फूल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

ब्लैक ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी

बालों में चोटी बनाते हुए एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक को कंप्लीट किया था। ब्लैक बॉर्डर वाली इस सॉटन की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ काले रंग का ही ब्लाउज कैरी किया है।

डीपनेक ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी

व्हाइट रंग की इस साड़ी में आलिया का अंदाज काफी प्यारा है। आलिया ने इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना था और बालों में चोटी बनाई थी।

Next Story