- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नेल्स को खूबसूरत और...
लाइफ स्टाइल
नेल्स को खूबसूरत और मजबूत बनाना चाहते हैं तो जाने टिप्स
Apurva Srivastav
3 March 2023 3:23 PM GMT

x
नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए संतरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लड़कियां फैंसी और लॉन्ग नेल्स रखती हैं। आसान शब्दों में कहें तो लड़कियां लंबे और फैंसी नेल्स रखना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, नाखून को लंबे समय तक फैंसी एंड लुक देने के लिए देखभाल की जरूरत पड़ती है। लापरवाही करने से नाखून कमजोर होने लगते हैं। इसके लिए नाखूनों की देखभाल जरूरी है। अगर आप भी नेल्स को खूबसूरत और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो नाखूनों में ये चीजें जरूर लगाएं। आइए जानते हैं-
नारियल तेल
ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल तेल नाखूनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर नाखून पर लगाएं। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है। इससे नाखून का सही से विकास होता है। इसके लिए रात में सोते समय नाखूनों पर नारियल तेल लगाकर जरूर मालिश करें।
जैतून का तेल
अगर आपके नाखून कमजोर हैं, तो जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून के तेल से नाखूनों के इनर लेयर को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही सूखेपन से भी निजात मिलता है। इससे नाखून में रक्त का संचार सही से होता है। इसके लिए शुद्ध जैतून के तेल को गुनगुना गर्म कर नाखूनों में लगाएं। इसके बाद मसाज करें। आप रात में सोते समय इस उपाय को कर सकते हैं।
संतरे का रस
नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए संतरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरा कोलेजन उत्पादन में मदद करता है। कोलेजन नाखून के विकास के लिए एजेंट की तरह काम करता है। साथ ही संतरे के रस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए एक बाउल में संतरे का रस लें। अब रुई की मदद से नाखूनों में संतरे का रस लगाएं। इसके बाद 10 मिनट तक यूंही छोड़ दें। फिर, गुनगुने पानी से नाखूनों को धो लें। आप दिन में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू का रस
नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो नेल्स के विकास में मददगार साबित होता है। इसके लिए नींबू रस से नेल्स का कम से कम 5 मिनट तक रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से नेल्स को अच्छी तरह धो लें। इससे नाखून साफ होते हैं। साथ ही नाखून बढ़ते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story