- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- टिप्स जिनकी मदद से...
लाइफ स्टाइल
टिप्स जिनकी मदद से अपने दातों को बनाए स्वस्थ और मजबूत
Kiran dewangan
17 Aug 2023 9:39 PM IST

x
मानसून के दौरान इन्फेक्शन होना आम बात होती हैं, जिसके चलते शरीर में कई बीमारियाँ अपना घर बना लेती हैं। इन दिनों दांतों में भी कई समस्याएँ होने लगती हैं, जो बढ़ने पर आपके लिए खतरनाक हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी होता हैं कि दांतों को स्वस्थ रखने का पूरा ख्याल रखा जाए और उनकी अच्छे से देखभाल की जाए। मानसून के दिनों में आपके दांतों को समस्याओं से बचाने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत कारगर साबित होंगे। तो आइये जानते हैं दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के ये टिप्स।
* अपने टूथब्रश को अक्सर बदलते रहें और नया टूथब्रश इस्तेमाल करें क्योंकि इससे मुंह की स्वच्छता को बरकरार रखने में मदद मिलती है।
* विटामिन सी और कैल्शियम युक्त उचित आहार के साथ मौसमी खाद्य पदार्थों और सब्जियों का सेवन जरूरी है। मानसून में सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, दही और ओट का सेवन लाभकारी होता है।
* नियमित रूप से दांतों का चेकअप सभी के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ आपके दांत स्वस्थ रहेंगे बल्कि कोई समस्या होने पर शुरुआती अवस्था में ही इसका पता चल जाएगा।
* इस मौसम में हम कॉफी या चाय जैसे गर्म पेय क खूब सेवन करते हैं, जिसमें कैफीन होता है, इससे आपके दांत खराब या कमजोर हो सकते हैं और उन पर दाग या कालापन हो सकता है, इसलिए दोनों का कम मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें।
Next Story





