लाइफ स्टाइल

Tips: बाजार जैसा दही घर में बनाए, जाने विधि

Tulsi Rao
6 July 2021 4:55 AM GMT
Tips: बाजार जैसा दही घर में बनाए, जाने विधि
x
गर्मियों के मौसम में दही खाने के खूब फायदे हैं। दही को यूं ही शक्कर डाल कर या फिर खाने के साथ खा सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में दही खाने के खूब फायदे हैं। दही को यूं ही शक्कर डाल कर या फिर खाने के साथ खा सकते हैं। वहीं दही घर में जमा हो तो उसका स्वादा दोगुना हो जाता है। घर के बने दही में अलग सा मीठापन होता है, लेकिन कई घरों में बाजार जैसा दही जमाना बहुत मुश्किल समझते हैं। क्योंकि उन लोगों का दही या तो सही से जमता नहीं है या फिर खट्टा हो जाता है। दही को जमाने की कुछ टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप बाजार जैसा मलाइदार दही घर में आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बाजार जैसा दही जमाने की टिप्स।

घर में दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें इससे दही मलाईदार और मीठी जमेगी। दही जमाने के लिए सही बरतन का चुनाल करें। यदि आपके घर में मिट्टी का बरतन है तो आप उसमें दही जमाएं। (स्टील के बर्तन का भी आप इस्तेमाल कर सकती है) दही जमाने के लिए दूध को खूब अच्छे से गर्मे करें। फिर इसे थोड़ा से फैट लें । झाग बनने के बाद मिट्टी के बर्तन में डालों आर एक चम्मच दही डाल दें। बर्तन को बिना हिलाए प्लेट ढ़क दें।
दही को जमने के लिए गर्मियों में 6 से 7 घंटे की जरूरत होती है। ऐसे में आप शाम के समय दही जमाएं। यदि आप शाम को 6 बजे दही जमाती हैं, तो ये रात के 11 बजे तक जम जाएगा। फिर इसे बिना इस्तेमाल करे फ्रिज में रख दें। अगले दिन इसका इस्तेमाल करें। आपको गाढ़ा और मीठा दही खाने मिलेगा।


Next Story