लाइफ स्टाइल

TIL CHIKKI : घर पर जल्दी बनाइये टिल चिक्की जानिए इसकी रेसिपी

Ritisha Jaiswal
7 Jun 2024 6:06 AM GMT
TIL CHIKKI : घर पर जल्दी बनाइये टिल चिक्की जानिए इसकी रेसिपी
x
TIL CHIKKI RECIPE :मकर संक्रांति नजदीक है। इस त्योहार पर तिल और गुड़ से बनी चीजों का काफी महत्व माना जाता है। इस दौरान खास तौर पर तिल चिक्की बनाई जाती है। यह स्वाद में तो शानदार है ही सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। यह स्वीट डिश पाचन को बेहतर रखने में मददगार होती है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ बड़ों को ही पसंद है, बल्कि बच्चे भी इसका पूरा मजा उठाते हैं। आप भी अगर मकर संक्रांति के लिए तिल चिक्की तैयार करना चाहते हैं तो इसे हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से आसानी से फटाफट बना सकते हैं। इसे कुछ दिनों के लिए स्टोर भी किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
तिल – 1 कप
गुड़ – 1 कप
देसी घी – 1 टी स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कड़ाही में तिल डालकर उसे धीमी आंच पर भूनें।
- तिल को तब तक भूनना है जब तक कि उनका रंग हल्का गुलाबी होकर वे फूटने न लगें।
- इसके बाद तिल को एक बर्तन में निकाल लें। अब कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डाल दें और गरमकरें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें गुड़ को चूरा कर डाल दें और मीडियम आंच पर पकने दें।
- गुड़ पूरी तरह से पिघलने तक इसे चलाते हुए पकने दें।
- आप चाहें तो चिक्की के लिए गुड़ के बजाय चीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि गुड़ को तब तक उबालना है जब तक कि वो चमकदार और गाढ़ा न हो जाए।
- ऐसा होने के बाद पिघले गुड़ में भुने हुए तिल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद एक थाली/ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसके तले को चिकना कर लें।
- इसके बाद इसमें तैयार किया गया मिश्रण डालकर चारों ओर समान अनुपात में फैला दें।
- मिश्रण को थाली में डालने में ज्यादा देरी न करें वरना इसे सैट करना मुश्किल हो सकता है।
- इसे जमाने के लिए थाली के बजाय बटर पेपर का भी यूज कर सकते हैं।
- जब मिश्रण हल्का गरम रह जाए तो उसके टुकड़े कर लें। फिर उसे दोबारा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- तिल चिक्की बनकर तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है।
Next Story