लाइफ स्टाइल

थायराइड मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये 7 चीजें

Ritisha Jaiswal
19 Nov 2021 6:03 AM GMT
थायराइड मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये 7 चीजें
x
थायराइड रोग आजकल हर 10 में से 6वें व्यक्ति की परेशानी बना हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | थायराइड रोग आजकल हर 10 में से 6वें व्यक्ति की परेशानी बना हुआ है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इसकी तीन गुना ज्यादा शिकार है। इसके कारण ना सिर्फ पीरियड्स साइकल बिगड़ जाता है बल्कि इसकी वजह से महिलाओं को कंसीव करने की भी परेशानी होती है। हालांकि थायराइड को सही डाइट से कंट्रोल किया जाता है लेकिन ऐसे पेशेंट को कोई भी चीज बहुत सोच-समझकर खानी चाहिए क्योंकि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकते हैं।आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जो थायराइड मरीजों के लिए जहर समान है। चलिए जानते हैं किन चीजों से रखें परहेज...

कैल्शियम फूड्स
कैल्शियम फूड्स थायराइड मरीजों के लिए हानिकारक नहीं है लेकिन इसे लेने के कम से कम 4 घंटे बाद दवा खाएं। इनका एक साथ सेवन हार्मोन्स को असंतुलित कर सकता है, जिससे थायराइड ग्लैंड भी असर पड़ता है।
मूली
अध्ययनों के अनुसार, थायराइड मरीजों को मूली नहीं खानी चाहिए। इसकी बजाए डाइट में धनिया, करी पत्ता, मखाना और नारियल आदि लें।
चाय या कॉफी
दवा और डाइट के बावजूद भी थायराइड कंट्रोल नहीं हो रहा तो इसका कारण चाय या कॉफी हो सकता है। इसमें कैफीन होता है जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है।
सोया फूड्स
हाइपोथायरायडिज्म में सोया फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आयोडीन के अवशोषण में बाधा डालता है। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।वहीं, सोयाबीन्स में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन थायराइड हार्मोन बनाने वाले एंजाइम की कार्यप्रणाली को खराब कर सकते हैं।
ग्लूटेन फूड्स
थायराइड के मरीज है तो ग्लूटेन फूड्स का सेवन भी बंद कर दें। इससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है। इसकी बजाए डाइट में साबुत अनाज लें।
रेड मीट
रेड मीट का सेवन भी सीमित मात्रा में करें क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। इससे फैट बढ़ता है और शरीर में जलन भी हो सकती है।
पत्तागोभी
पत्ता गोभी और फूलगोभी में गोइट्रोजन अधिक होते हैं, जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story