लाइफ स्टाइल

ढोकला पसंद करने वालों को खूब भाएगी इसकी चाट

Kajal Dubey
17 Aug 2023 2:26 PM GMT
ढोकला पसंद करने वालों को खूब भाएगी इसकी चाट
x
गुजराती फूड डिश ढोकला ज्यादातर भारतीय घरों में अपनी खास जगह बना चुका है। ढोकला जितना स्वादिष्ट होता है उससे बनने वाली चाट का भी जायका उतना ही मज़ा देता है। जी हां! अगर आपने अब तक ढोकला चाट का स्वाद नहीं लिया है तो हम आज आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं। दिन के वक्त भूख लगने पर आप तुरंत इस रेसिपी की मदद से यह डिश तैयार कर सकती है। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका।
ढोकला चाट बनाने के लिए सामग्री
1 कप ढोकला
1/2 कप दही
1 प्याज
1 टमाटर
1 हरी मिर्च
चुटकी भर लाल मिर्च
1 चुटकी जीरा पाउडर
1 चम्मच हरा धनिया
1/4 कप बारीक सेव
नमक स्वादानुसार
ढोकला चाट बनाने का तरीका
- ढोकला चाट बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले आपको ढोकला तैयार करना होगा, आप चाहें तो बाजार से भी ढोकले खरीदकर प्रयोग कर सकते हैं।
- चाट में डालने वाली सामग्री प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। - इसके बाद दही को लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें जिससे उसका घोल तैयार हो जाए। - इसके बाद हरा धनिया लें और उसे भी बारीक काट लें।
- अब एक प्लेट लें और उसमें ढोकले सही तरीके से जमा लें।
- अब ढोकलों के ऊपर फेंटा हुआ दही और स्वादानुसार नमक छिड़क दें।
- इसके बाद ऊपर से जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर चुटकी भर डाल दें।
- इसके बाद ढोकले पर ऊपर से बारीक कटा प्याज और बारीक कटा टमाटर डालें।
- आप चाहें तो सिर्फ प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आखिर में ढोकला चाट के ऊपर बारीक सेव और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Next Story