लाइफ स्टाइल

बालों की समस्याओं में फायदेमंद है ये योग

Khushboo Dhruw
28 Feb 2023 2:23 PM GMT
बालों की समस्याओं में फायदेमंद है ये योग
x

योग फिट रहने का बहुत ही बेहतरीन जरिया है। इसके अभ्यास से आप लंबे समय तक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। सेहत के साथ ही रोजाना योग करने से स्किन और बालों को भी हेल्दी रखा जा सकता है। तो अगर आपके भी बाल बहुत ज्यादा पतले हैं, हद से ज्यादा टूटते हैं और ग्रोथ भी सही नहीं, तो आपको अपने रूटीन में यहां दिए जा रहे योग को करना चाहिए शामिल। यकीन मानिए आपको कुछ ही दिनों में इसके फायदे नजर आने लगेंगे।

1. शशकासन (रैबिट पोज)
- योगा मैट पर घुटनों के बल खड़े होकर सिर को आगे की ओर इतना झुकाएं कि सिर घुटनों को छुए।
- सिर के ऊपरी हिस्से को मैट पर टिकाए रखें।
- बांहों को सीधा रखते हुए हाथों से एड़ियों को पकड़ने का प्रयास करें।
- कुछ देर इसी पोजीशन में रहें। गहरी सांस लेते रहें।
फायदे
यह आसन हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है और स्कैल्प में रक्तसंचार बढ़ाता है, जिससे बाल झड़ने कम होते हैं।
2. उत्तानासन (स्टैंडिंग फॉरवर्ड बैंड पोज)
- दोनों पैरों को मिलाकर खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
- सांस लें और हाथों को सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर लाकर जमीन को छुएं।
- अगर पॉसिबल हो, तो सिर व गले को घुटनों के पास लाएं।
- इस पोजीशन में कुछ देर बने रहने की कोशिश करें और फिर आराम की मुद्रा में आ जाएं।
फायदे
उत्तानासन से ब्रेन में ऑक्सीजन का लेवल बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं।
3. सर्वांगासन (शोल्डर स्टैंड)
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ को किसी दीवार के सहारे टिका कर लेट जाएं।
- पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। कूल्हे और कमर भी ऊपर उठाएं।
- शरीर का पूरा भार कंधों पर रहेगा।
फायदे
पतले, रुखे बालों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन आसन है। बालों के लिए ही नहीं ये आसन पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद है।
4. व्रजासन (डायमंड पोज)
- योगा मैट पर अपने घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं।
- अपने दोनों हाथ दोनों जांघों पर रखें।
- कमर और गर्दन को बिल्कुल सीध में रखें।
- लगभग 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें।
- लंबी गहरी सांस लेते और छोड़ते रहें।
फायदे
यह सबसे आसान आसन है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ ही बालों की ग्रोथ में भी सहायक है। इस आसन को करने से बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है।
5. बालासन (चाइल्ड पोज)
- योगा मैट पर घुटनों के बल व्रजासन में बैठ जाएं।
- अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और गहरी सांस लें।
- सांस छोड़ते हुए बैठे-बैठे ही आगे इतना झुकें कि सिर जमीन के नजदीर आ जाए। पेट जांघों पर टिकाए रखें।
- कुछ देर इस पोजीशन में रहने की कोशिश करें।
फायदे
इस आसन से स्कैल्प की हेल्थ अच्छी रहेगी और बालों की ग्रोथ पर भी अच्छा असर पड़ेगा।
Next Story