- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस सब्जी से एक झटके मे...
लाइफ स्टाइल
इस सब्जी से एक झटके मे निकल जाएगा खराब कोलेस्ट्रॉल
Mohammed Raziq
25 Sept 2023 3:37 PM IST

x
जाएगा खराब कोलेस्ट्रॉल
खराब खानपान के चलते अक्सर हम हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो जाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है कि खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बढ़ जाना। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो धमनियों में फैट की तरह जम जाता है और खून के बहाव को रोकता है। इसके कारण हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हो जाती है। आज के वक्त में बुजुर्ग के साथ-साथ युवा और नौजवान भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है।
ऐसे में आप एक सब्जी को अपने डाइट में शामिल करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। इस सब्जी का नाम है भिंडी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कैसे भिंडी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
क्या भिंडी कोलेस्ट्रॉल को ठीक कर सकती है
आपको बता दें कि भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जीरो होती है यानी इसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी पाया ही नहीं जाता है। वहीं एनसीबीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक भिंडी के बीजों में पॉलीसैकराइड मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक भिंडी (ऐसे खरीदें सही भिंडी) काटने पर उसमें से चिपचिपा जेल जैसा पदार्थ निकलता है, यही कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करने में बड़ी भूमिका निभाता है।
जब भिंडी का सेवन किया जाता है तो यह जेल पेट में जाता है और यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को मल के जरिए शरीर से बाहर निकाल देता है।इसके अलावा भिंडी में फाइबर ( डाइट में फाइबर ऐड करने के फायदे) की भी अधिकता होती है जिसके कारण यह कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार साबित हो सकता है। भिंडी के सेवन से टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड में कमी आ सकती है
कोलेस्ट्रॉल के मरीज कैसे करें भिंडी का सेवन
एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी भिंडी की सब्जी बनाएं इसे कम तेल में ही तैयार करें। तब जाकर आपको फायदा पहुंच सकता है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज है और आप डीप फ्राई करके या भिंडी को करारी बनाकर खाते हैं तो इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story





