लाइफ स्टाइल

इस बार आपकी डांडिया लगेगी सबसे खूबसूरत, बस करने होंगे ये 3 उपाय

SANTOSI TANDI
11 Sep 2023 11:43 AM GMT
इस बार आपकी डांडिया लगेगी सबसे खूबसूरत, बस करने होंगे ये 3 उपाय
x
बस करने होंगे ये 3 उपाय
शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शुरू हो रहा है। यह पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना करने का सबसे बड़ा समय माना जाता है। नवरात्रि का पर्व शुरू होने से पहले ही लोग इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं।
मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ नवरात्रि का इंतजार लोगों को गरबा और डांडिया खेलने के लिए भी होता है। ऐसे में अगर आप भी डांडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे डांडिया सजाने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं।
उनकी सहायता से आपको मार्केट में महंगी डांडिया खरीदने के लिए खर्चा करना नहीं पड़ेगा। क्योंकि मार्केट में खूबसूरत सजी हुई डांडिया काफी महंगी मिलती है। इसलिए आप अपनी डांडिया खुद ही घर पर सजा सकती हैं।
मोतियों से सजाएं डांडिया
आप अपनी डांडिया को खूबसूरत बनाने के लिए छोटे-छोटे मोतियों को सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रिबन के आकार जितना कपड़ा लेना है। इसे आप अपनी डांडिया पर चारों तरफ से चिपका दें। इसके बाद आप सुई की सहायता से अपनी मन-पसंद मोतियों को डांडिया पर लगाएं। रंग बिरंगे मोती आपकी डांडिया को बेहद खूबसूरत बना देंगे। (रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन)
ब्रेसलेट की मदद से सजाएं डांडिया
अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो आप मार्केट में मिलने वाले इन ब्रेसलेट से भी अपनी डांडिया सजा सकते हैं। अगर आप डांडिया नाइट में पिंक कलर के ड्रेस पहन रहे हैं तो आप डांडिया के लिए कपड़ा भी पिंक ही प्रयोग करें। कोई भी खराब पिंक कलर के कपड़े को आप डांडिया पर कवर करें। इसके बाद आप इन ब्रेसलेट को सुई की मदद से सील दें। यह आईडिया भी आपके डांडिया को काफी खूबसूरत बनाएगा। (घर के हर कोने को लाइट्स से यूं सजाएं)
कपड़ों के लटकन से सजाएं डांडिया
आप अपनी डांडिया को खूबसूरत बनाने के लिए सूट में यूज होने वाले लटकन का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप ब्रेसलेट और मोतियों से सजी डांडिया के छोर पर लटकन लगा सकते हैं। इससे आपकी डांडिया काफी सुंदर दिखेगी।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Next Story