लाइफ स्टाइल

आगरा के नहीं इस बार जाए आप राजस्थान के ताजमहल, देखकर हो जाएंगे खुश

Manish Sahu
19 Sep 2023 5:35 PM GMT
आगरा के नहीं इस बार जाए आप राजस्थान के ताजमहल, देखकर हो जाएंगे खुश
x
लाइफस्टाइल: ताजमहल का नाम आते ही एक सुंदर सी संगमरमर की आकृति आंखों के सामने तैरने लगती है। इस जगह का मुकाबला किसी अन्य जगह से नहीं किया जा सकता है। लेकिन आप अगर आगरा का ताजमहल देख चुके है तो एक बार राजस्थान का ताजमहल भी देख लिजिए। जी हां आप जोधपुर में ऐसी जगह को देख सकते है, वैसे आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन इस स्मारक को मेवाड़ का ताजमहल कहा जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में।
मेवाड़ का ताजमहल
बात दें की जसवंत थड़ा को मेवाड़ के ताजमहल के रूप जाना जाता है। क्योंकि इसका निर्माण भी सफेद संगमरमर से किया गया है। आगरा के ताजमहल से इसकी संचरना और नक्काशी बिल्कुल अलग है, लेकिन इसकी पहचान इस नाम से भी है। जसवंत थड़ा में छोटे-छोटे गुंबद इसकी शान को बढ़ाते हैं। महाराजा जशवंत सिंह द्वितीय ने इस नाम को रखा था।
क्या खास है जसवंत थड़ा में
ऐतिहासिक स्मारक को देखने आएंगे तो इसकी सीढ़ियों पर स्थानीय लोक-संगीत कलाकर आपका स्वागत करते दिखाई देंगे। अंदर जाने पर खूबसूरत नक्काशी और कलाकृतियां आपको पसंद आएगी। दूर से नजर आने वाला गुंबद मुगल वास्तुकला से प्रेरित लगता है। इस स्मारक की वास्तुकला अद्भुत है और यहां की नक्काशियां बेहत आकर्षक हैं।
Next Story