- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस बार मीठे की जगह...
लाइफ स्टाइल
इस बार मीठे की जगह बनाएं मसालेदार मोदक, उठाएं त्योहार का मजा, रेसिपी
Kajal Dubey
28 March 2024 1:20 PM IST

x
लाइफ स्टाइल : इस त्योहार पर मीठे में मोदक पसंद किये जाते हैं. लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए मीठे नहीं बल्कि मसालेदार मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से इस त्योहार को खास बनाया जा सकता है. तो आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
ढकने के लिए सामग्री
- 1 कप आटा
- 1/8 कप सूजी
- 1 बड़ा चम्मच घी
- दूध और एक चुटकी नमक
भराई के लिए सामग्री
- आधा कप उबली और मैश की हुई हरी मटर
- कुछ करी पत्ते
- बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना
- 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच इमली की चटनी
- नमक और चीनी स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- कवर की सारी सामग्री मिलाकर गूंथ लें और 10 मिनट के लिए रख दें.
- स्टफिंग के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च का पेस्ट, करी पत्ता, हरा धनिया और पुदीना डालकर भूनें.
- हरी मटर, नमक, चीनी और इमली की चटनी मिलाकर आंच से उतार लें.
- ठंडा होने दें। - गूथा हुआ आटा लें और उसकी छोटी-छोटी रोटियां बेल लें और उसमें स्टफिंग भरकर मोदक का आकार दे दें.
- गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें.
Tagsspicy modak recipereciperecipe in hindispecial recipeमसालेदार मोदक रेसिपीरेसिपीरेसिपी इन हिंदीस्पेशल रेसिपीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





