लाइफ स्टाइल

इस बार बनाएं बिना प्याज का इंस्टंट सांबर, जानें बनाने की रेसिपी

Tulsi Rao
11 Aug 2022 7:30 AM GMT
इस बार बनाएं बिना प्याज का इंस्टंट सांबर, जानें बनाने की रेसिपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साउथ इंडियन फूड खाते हैं तो सांबर जरूर पसंद होगा। अगर नहीं भी खाते और दाल पसंद है तो इसका टेस्ट जरूर अच्छा लगेगा। सांबर को लोग डोसा, इडली, मेदू वड़ा और अप्पे के साथ खाते हैं। कई लोगों को चावल के साथ भी सांबर पसंद होता है। अगर आपको लगता है कि सांबर बनाने में बहुत झंझट है तो यहां आप एकदम आसान रेसिपी सीख सकते हैं। इस रेसिपी में आपको लहसुन-प्याज भी नहीं डालना। सर्दियों का मौसम है, ढेर सारी सब्जियां आ ही रही हैं तो आज ही इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री

अरहर की दाल, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, करी पत्ता, राई, इमली का पानी, मटर, ड्रम स्टिक (अगर हैं तो), लौकी, कद्दू, टमाटर, फूल गोभी, हरा धनिया, गाजर और जो भी सब्जियां आप लेना चाहें, लाल मिर्च खड़ी, सांबर मसाला, सफेद नमक, काला नमक, तड़के के लिए घी।

विधि

सबसे पहले दाल को कुछ घंटे भीगने के लिए रख दें। अब इसको अच्छी तरह धोकर कुकर में लें। इसमें नमक, हल्दी और सारी सब्जियां काटकर डाल लें। पानी डालकर दाल और सब्जियां पका लें। जब दाल और सब्जियां पक जाएं तो कुकर खोलकर सब्जियां चला लें। अब एक पैन में घी लें। इसमें करी पत्ता और राई डालें। साथ में लाल मिर्च भी तोड़कर डाल दें। पैन में इमली का पानी और दो चम्मच सांबर मसाला डालें। इस तड़के में उबली हुई दाल और सब्जियां मिला दें। अब इसमें काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह चलाएं और धीमी आंच पर 2 से 5 मिनट पकाकर बंद कर दें।

Next Story