लाइफ स्टाइल

हेयर फॉल को रोकने के लिए यह चीज माना जाता है फायदेमंद, जानिए हेयर फॉल रोकने के फायदे

Shiddhant Shriwas
23 Jan 2022 1:19 PM GMT
हेयर फॉल को रोकने के लिए यह चीज माना जाता है फायदेमंद, जानिए हेयर फॉल रोकने के फायदे
x
आपके बालों को भी उचित पोषण की आवश्यकता होती है। गिलोय में आपके बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आपके शरीर की तरह ही, आपके बालों को भी उचित पोषण की आवश्यकता होती है। गिलोय में आपके बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। बालों के लिए जरूरी तत्वों में से एक मेलेनिन, जिसके अभाव के कारण हेयरफॉल और सफेद बालों की समस्या हो सकती है।

बालों की ठीक तरह से देखभाल नहीं करने पर या फिर शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी से भी बालों के झड़ने व टूटने की समस्या हो सकती है। बालों का झड़ना कई कारणों से होता है जो अत्यधिक तनाव से लेकर पर्यावरण प्रदूषण तक हो सकता है लेकिन गिलोय इन समस्यायों से आपको बचा सकता है।

हालांकि, आज के इस कोरोना काल में लोग अपनी देखभाल को लेकर सजग हुए हैं। इस बीच सेहत के लिए गिलोय की अहमियत भी लोगों को समझ आयी है। इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने अथवा लिवर को हेल्दी रखने में भी ये फायदेमंद है। इसके अलावा, बालों को हेल्दी रखने में भी गिलोय का इस्तेमाल लाभप्रद माना जाता है। आइए जानते हैं कैसे गिलोय बालों के लिए है रामबाण –

फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सक्षम: हेयर फॉलिक्स के डैमेज्ड होने के पीछे एक बड़ी वजह है फ्री रैडिकल्स का होना। गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो इनसे लड़ने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा, गिलोय में एंटी-इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो कि डैंड्रफ और हेयर फॉल कम करने में मददगार है।

स्कैल्प की सफाई में मददगार: पॉल्यूशन और धूल-मिट्टी के कारण कई लोग बाल झड़ने की समस्या अधिक हो जाती है। ऐसे में गिलोय एक डिटॉक्सिफाइर के रूप में कार्य करता है। इसका मतलब है कि इसके उपयोग से स्कैल्प व बालों में मौजूद गंदगी को दूर करना आसान हो जाता है।

पोषक तत्वों का भंडार: शरीर के समान ही बालों को भी स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। गिलोय में ऐसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं। गिलोय में मॉइश्चर होता है जो बालों को नमी प्रदान करता है। साथ ही इसमें प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूती प्रदान करता है।


Next Story