लाइफ स्टाइल

महादेव दर्शन के लिए फेमस है दिल्ली के ये मंदिर

Tara Tandi
17 July 2022 12:38 PM GMT
महादेव दर्शन के लिए फेमस है दिल्ली के ये मंदिर
x
सावन का महीना शुरू हो गया है और कल यानी 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन का महीना शुरू हो गया है और कल यानी 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार पर लोग वर्त रखते हैं और शिव पूजा करते हैं। इस महीने में शिव मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतार लगती है। मंदिर को फूलों, लाइट के साथ खूबसूरती से सजाया जाता है। अगर आप दिल्ली में हैं और भगवान शिव के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली के कुछ फेमस मंदिरों का रुख कर सकते हैं।

दिल्ली के फेमस शिव मंदिर
1) श्री गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक
दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है चांदनी चौक का गौरी शंकर मंदिर। सावन के महीने में यहां पर भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सावन का महीना हो या फिर शिवरात्रि, हर अवसर पर इस मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है। सावन के पहले सोमवार को आप इस मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
2) नीली छत्री मंदिर, यमुना बाजार
यमुना बाजार में प्राचीन नील छत्री मंदिर एक शिव मंदिर है। कहते हैं इसे 'महाभारत युग' में स्थापित किया गया था। एकांत और शांति पाने के लिए ये मंदिर बेहतरीन है।
3) मंगल महादेव बिरला कानन, रंगपुरी
मंगल महादेव बिरला कानन नए मंदिरों में से एक है, लेकिन इसकी सुंदरता, विवरण और पॉजिटिव एनर्जी के लिए आप इस मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसकी स्थापना 1994 में दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपस्थिति में हुई थी।
4) गुफा वाला शिव मंदिर, प्रीत विहार
भक्तों के बीच में ये मंदिर खूब फेमस है। दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। इस मंदिर को बेहद खूबसूरती के साथ बनाया गया है। यह प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास है, मंदिर के अंदर गुफा बनाई गई हैं। मंदिर परिसर को पार्क के साथ खूबसूरती से बनाया गया है।
Next Story