- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मटर मखनी का ये स्वाद,...
लाइफ स्टाइल
मटर मखनी का ये स्वाद, रेस्टोरेंट का स्वाद भूल जाएंगे आप
Kajal Dubey
20 March 2024 4:00 PM IST

x
लाइफ स्टाइल : खाने में कुछ व्यंजन ऐसे होते हैं जिनका स्वाद लोग ढाबे या रेस्टोरेंट में लेना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक डिश है मटर मखनी. लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए मटर मखनी की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं कि आप इसके स्वाद के आगे रेस्टोरेंट का स्वाद भूल जाएंगे. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
हरी मटर 200 ग्राम
- 2 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1/4 जीरा
- 1/4 हींग
- 1/4 हल्दी पाउडर
- 1/4 लाल मिर्च
- 1/4 धनिया पाउडर
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 1/4 गरम मसाला
- 1 चम्मच मक्खन
- 1 चम्मच बेसन
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि:
मटर मखनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालें. - भुनने के बाद इसमें हींग, धनियां पाउडर और हल्दी पाउडर डाल दीजिए. - अब मसाले में पिसा हुआ टमाटर और लाल मिर्च डाल दीजिए. ध्यान रखें कि आपको टमाटरों को तब तक भूनना है जब तक उनमें से तेल अलग न हो जाए. जब मसाला भुन जाए तो इसमें मटर डालें और चलाते हुए इसमें नमक भी डाल दें. - मटर को कुछ देर ढककर रखें और अच्छे से पिघलने दें.
- दूसरी ओर गैस पर एक छोटा पैन गर्म करें और उसमें पिघला हुआ मक्खन और बेसन डालें और हल्का भूरा होने तक चलाते रहें. जब ये अच्छे से भुन जाएं तो इसमें आधा कप पानी डाल दीजिए. - फिर सब्जी में बारीक कटा हुआ हरा धनियां डाल दीजिए. कुछ देर तक धीमी आंच पर मटर को पकने दीजिए. - जब मसाला और तेल अलग होने लगे तो इसमें बची हुई दूध की मलाई डालकर अच्छी तरह मिला लें. क्रीम से इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा. अब आपकी मटर मखनी तैयार है. इसे आप नान या रुमाली रोटी के साथ परोस सकते हैं.
Next Story





