लाइफ स्टाइल

किडनी को सेहतमंद रखने में मददगार हैं यह सुपर फूड, जरूर करें इनका सेवन

SANTOSI TANDI
2 Jun 2023 1:18 PM GMT
किडनी को सेहतमंद रखने में मददगार हैं यह सुपर फूड, जरूर करें इनका सेवन
x
किडनी को सेहतमंद रखने में मददगार
किडनी की बीमारी दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 10 फीसदी लोगों को इस तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। किडनी की बीमारियों के चलते शरीर की संपूर्ण गतिविधि प्रभावित हो सकती है । हर साल लगभग 2।2 लाख लोग एंड स्टेज रीनल डिजीज (ईएसआरडी) के सामने आ रहे हैं। यह वह स्टेज है जब किडनी के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण डायलिसिस की जरूरत पड़ने लगती है। किडनी शरीर में वेस्ट प्रोडक्ट और एसिड को ब्ल्ड में लगातार फिल्टर करती है। ये दिल, मस्तिष्क और मांसपेशियों जैसे अंगों के बेहतर काम करने के लए इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर संतुलित रखती है। कुल मिलाकर अच्छी सेहत के लिए किडनी का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। हार्वर्ड के अनुसार पुरुषों को रोजाना लगभग 3 लीटर और महिलाओं को रोजाना लगभग 2 लीटर लिक्विड (पानी सहित) जरूर लेना चाहिए।
किडनी हर किसी के शरीर का सबसे अभिन्न अंग होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के लिए किडनी का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी है। हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में किडनी मदद करता है। अगर आप रोजमर्रा में अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को ही नहीं किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। यही कारण है कि किडनी को डैमेज से बचाने के लिए आप हेल्दी चीजों का सेवन करें।
अगर किडनी खराब हो जाती है तो शरीर में हार्ट से रिलेटेड बीमारियां भी होने लगती हैं, यही कारण है कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए किडनी का भी हेल्दी रखन बेहद आवश्यक है। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर फूड्स किडनी को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं। जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में जो किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
किडनी को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों का करें सेवनः
फिश
फिश किडनी के लिए लाभदायक होती है। जी हां फिश का सेवन किडनी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। अगर आप फिश का सेवन डाइट में शामिल करते हैं तो किडनी की परेशानियों से दूर रह सकते हैं।
सेब
सेब आमतौर हर किसी को खाना पसंद होता है। सेब सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, सेब के सेवन से किडनी को लाभ होता है। सेब हाई फाइबर होता है। एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करता है। रक्त को साफ करने में मददगार।
लहसुन
लहसुन हर कोई नहीं खाना पसंद करता है। लेकिन बता दें कि लहसून में सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो कि हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में अहम् भूमिका निभाते हैं। लहसुन में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करता है। रक्त का थक्का जमने से बचाता है। अगर हम रोज लहसुन का सेवन करते हैं तो किडनी को आराम से स्वस्थ रख सकते हैं।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। शिमला मिर्च में विटामिन सी भी पाया जाता है। यही कारण है कि शिमला मिर्चा हमारी किडनी को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है।
बंद गोभी
बंद गोभी की सब्जी को आमतौर पर सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। बंद गोभी में फाइटोकेमिकल्स, विटामिन सी, फोलेट और फाइबर कम्पाउण्ड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो किडनी को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं।
प्याज
प्याज में विटामिन सी, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी के लिए फायदेमन्द होते हैं।
चेरी, बेरीज और अंगूर
इन तीनों में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनॉयड्म, फाइबर और विटामिन सी होता है, जो किडनी को मजबूत बनाते हैं।
Next Story