लाइफ स्टाइल

मौनी रॉय की दुल्हन वाली ये अदाएं सभी को बना रही दिवाना, लाल रंग के जोड़े में दिखीं आकर्षक

Mohammed Raziq
26 Aug 2023 12:42 PM IST
मौनी रॉय की दुल्हन वाली ये अदाएं सभी को बना रही दिवाना, लाल रंग के जोड़े में दिखीं आकर्षक
x
लाल रंग के जोड़े में दिखीं आकर्षक
अपनी कातिल अदाओं और डांस से सभी को दिवाना बना चुकी मौनी रॉय हमेशा सोशल मीडिया पर अपने लुक को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अपनी बोल्ड अदाओं और लुक से मौनी रॉय सभी की नजरें अपनी ओर खींचती हैं। ऐसे में अब मौनी रॉय की दुल्हन वाली अदाएं सभी को दिवाना बना रही हैं। इसमें मौनी रॉय ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कि मौनी ज्यादातर बोल्ड फोटोशूट में ही नजर आती हैं। लेकिन इनका ये देसी अंदाज भी फैंस को खासा पसंद आ रहा है।
हर बार मौनी अपनी च्वॉइस को बिल्कुल ही हटके रखती हैं। तभी तो इस बार जब वो लाल रंग के जोड़े में दिखीं तो बस मुंह से यहीं निकला मौनी का ब्राइडल लुक। दरअसल, मौनी लेटेस्ट फोटोशूट में लाल रंग के एंब्रायडरी वाले कुर्ते में नजर आ रही हैं। जो किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट अटायर हो सकता है। मौनी ने लेटेस्ट फोटोशूट में लाल रंग का कुर्ता और पलाजो पहना है। जिस पर गोल्डन जरी की एंब्रायडरी की गई है।
वहीं साथ में इजार पैंट और बांधनी के दुपट्टे के साथ इस कुर्ते को मैच किया है। जिसके किनारों पर कुर्ते के मैचिंग का बॉर्डर बना है। वहीं मौनी ने इस देसी लुक को कोल्हापुरी गोल्डन रंग की कंफी चप्पल के साथ पूरा किया है। गोल्डन चोकर नेकपीस और ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। जबकि विंग्ड आईलाइनर और पिंक लिप्स के साथ पिंक ब्लश उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी हैं।
Next Story