लाइफ स्टाइल

यह खास तरह का टमाटर दिल सहित कई बीमारियों के लिए है फायदेमंद

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 2:18 PM GMT
यह खास तरह का टमाटर दिल सहित कई बीमारियों के लिए है फायदेमंद
x
बीमारियों के लिए है फायदेमंद
: टमाटर रसोई की एक बहुत ही जरूरी सब्जी है। इसका इस्तेमाल सलाद से लेकर सब्जियों का स्वाद बढ़ाने तक में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं सेहत के लिए भी टामाटर काफी फायदेमंद है। ये तो हो गई नॉर्मल टमाटर की बात, लेकिन क्या आप चेरी टमाटर से वाकिफ हैं? ये देखने में छोटा और बहुत या प्यारा नजर आता है। वहीं इसके फायदे भी कमाल के हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक ये छोटा पैकेट बड़ा धमाका जैसा है। इसमें विटामिन सी जैसे विटामिन और पोटेशियम जैसे खनिजों का खजाना है। इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से ही जानते हैं चेरी टमाटर के फायदे। इस बारे में जानकारी दे रही हैं सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच रुचि शर्मा।
चेरी टमाटर खाने के क्या-क्या फायदे हैं
बीपी और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
चेरी टमाटर में सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है,और पोटेशियम बीपी (बीपी कंट्रोल करने में फायदेमंद है ये चीज़) नियंत्रित रखता है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो ये आपका दोस्त साबित हो सकता है। बीपी नियंत्रित रहने से आपको दिल की बीमारियों का जोखिम भी नहीं होता है।
डायबीटीज कंट्रोल करे
चेरी टमाटर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें बायोएक्टिव गुण होते हैं। इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, कम जीआई स्कोर वाले फूड शुगर को ब्लड स्ट्रीम में धीरे-धीरे छोड़ते हैं इससे शुगर स्पाइक की संभावना नहीं होती है।इस वजह से ये शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
आंखों के लिए फायदेमंद
चेरी टमाटर में विटामिन ए की मौजूदगी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकती है। विटामिन ए अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है। अगर आपकी भी दृष्टि कमजोर है तो आप इसे अपने डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
वेट लॉस में मददगार
वेट लॉस जर्नी में ये आपका अच्छा साथी साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है,ऐसे में आप इसे हेल्दी स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इसके साथ ही चेरी टमाटर से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके गट हेल्थ को बेहतर बना सकता है। अपच, पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर कर सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
चेरी टमाटर विटामिन ए और सी से भरपूर होता है,जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मददगार है। इससे आप संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट के मुताबिक चेरी टमाटर स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो पिंपल (पिंपल्स दूर करने के जबरदस्त उपाय), एक्ने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इससे स्किन टोन भी होती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story