- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आठ साल तक बिना कुछ...
आठ साल तक बिना कुछ खाए-पीए जिंदा रह सकता है ये छोटा सा जीव

कुछ साल पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि इंसान बिना कुछ खाए-पिए करीब 21 दिन तक जिंदा रह सकता है, जबकि अगर सिर्फ पानी न पिए तो 7 दिन तक जिंदा रहता है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जीव ऐसा भी है, जो बिना कुछ खाए-पिए 8 साल तक जिंदा रह सकता है? आइए जानते हैं इस अजीबोगरीब जीव के बारे में…
This small creature can live for eight years without eating or drinking anything.
आमतौर पर अफ्रीका के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में पाए जाने वाले अर्गस ब्रम्प्टी प्रजाति के टिक (Tick) नामक जीव सालों तक बिना भोजन-पानी के जीवित रह सकते हैं। कुछ महीने पहले ही एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया था।
अमेरिका के शोधकर्ता जूलियन शेफर्ड ने करीब 27 साल तक अपनी प्रयोगशाला में इन जीवों पर अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि बिना कुछ खाए-पिए इतने लंबे समय तक किसी जीव का जिंदा रहना विज्ञान की दुनिया में बड़ा दुर्लभ मामला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूलियन शेफर्ड को साल 1976 में टिक की इस विशेष प्रजाति को किसी ने उपहारस्वरूप दिया था और यही 'उपहार' उनकी सबसे खास रिसर्च बन गई।