लाइफ स्टाइल

Dead Skin को हटाने में मदद करेगा घरेलू चीजों से बना यह स्क्रब, जानें बनाने का तरीका और फायदे

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 7:35 AM GMT
Dead Skin को हटाने में मदद करेगा घरेलू चीजों से बना यह स्क्रब, जानें बनाने का तरीका और फायदे
x
जानें बनाने का तरीका और फायदे
अक्सर तेज धूप और बाहर मौजूद प्रदूषण के कारण चेहरे की त्वचा पर टैनिंग होने लगती है, जिसके कारण त्वचा पर डेड स्किन की लेयर बन जाती है और त्वचा बेजान नजर अआने लगती है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे पर मौजूद डेड स्किन को हटाने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं और जानेंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।
डेड स्किन को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
बेसन
खीरा
बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या होते हैं
बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन काम मरी आता है।
खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं
खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए क्या करें
डेड स्किन को हटाने के लिए एक बाउल में एक खीरे को पीसकर डालें।
इन दोनों के साथ करीब 2 चम्मच शहद को मिला लें।
इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
करीब 20 से 25 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
इसके बाद पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
चेहरे की त्वचा पर फेस स्क्रब की तरह काम करेगा।
इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार तक कर सकती हैं।
लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको चेहरे की त्वचा में कुछ ही दिनों में बदलाव नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा की देखभाल करने का यह उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story