लाइफ स्टाइल

गर्मियों में शरीर को ठंडक देगी यह सत्तू ड्रिंक

SANTOSI TANDI
23 Jun 2023 7:28 AM GMT
गर्मियों में शरीर को ठंडक देगी यह सत्तू ड्रिंक
x
ठंडक देगी यह सत्तू ड्रिंक
गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने मे, सर्दियों में नेचुरली शरीर को गर्म रखना हो, हमारे घरों में इन चीजों के लिए कई नुस्खे इस्तेमाल किए जाते हैं। खासकर, हर मौसम के आधार पर खान-पान की आदतों में बदलाव भी किया जाता है। खाने-पीने की कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप शरीर को ठंडक पहुंचा सकती हैं। गर्मियों में ठंडी तासीर वाली इन चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। कई ऐसी समर ड्रिंक्स भी हैं, जो गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखती हैं।
ऐसी ही एक समर ड्रिंक के बारे में हम आपको अपनी खास सीरीज, दिल से इंडियन में बताने जा रहे हैं। सत्तू से बनने वाली यह ड्रिंक क्यों फायदेमंद है और इससे शरीर को क्या फायदे पहुंचते हैं। आइए जानते हैं। डाइटीशियन राधिका गोयल भी इसे गर्मियों में अपनी डाइटम में शामिल करने की सलाह देती हैं।
क्या होता है सत्तू ड्रिंक?
सत्तू भारत में बनने वाला एक देसी ड्रिंक है। यूपी और बिहार में लिट्टी-चोखा बनाने में सत्तू की स्टफिंग की जाती है। सत्तू के शरबत को भुने हुए चने के पाउडर, पानी और कुछ देसी मसालों का उपयोग कर बनाया जाता है। इसमें पुदीना, नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा डालकर इसे और गुणकारी बनाया जा सकता है।
सत्तू ड्रिंक के फायदे
गर्मियों में सत्तू ड्रिंक पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।
सत्तू की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसे पीने से हीट स्ट्रोक से बचाव होता है और डिहाइड्रेशन(क्या है साइलेंट डिहाइड्रेशन?) दूर होता है।
सत्तू न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
सत्तू में आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
सत्तू पीने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा गर्मी में अक्सर लोगों को गैस या इनडाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है, इसमें भी सत्तू ड्रिंक से लाभ मिलता है।i
जिन लोगों को भूख सही से नहीं लगती है, उनके लिए भी यह ड्रिंक फायदेमंद है।
इससे खून भी साफ होता है। दिन में एक बार आप इस ड्रिंक को ले सकती हैं।
इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको कुछ भी अनहेल्दी खाने की इच्छा नहीं होती है।
सत्तू ड्रिंक वजन कम करने (वेट लॉस के लिए हैक्स) में भी कारगर है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story