लाइफ स्टाइल

लूज मोशन की समस्या में मददगार है ये उपाय

Apurva Srivastav
15 March 2023 2:45 PM GMT
लूज मोशन  की समस्या में मददगार है ये उपाय
x
लूज मोशन होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है
लूज मोशन (Loose Motion) की समस्या कभी भी किसी को भी परेशान कर सकती है। जब लूज मोशन होते हैं तो बॉडी में पानी की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से वीकनेस फील होती है और कई बार तो हालत इतनी खराब हो जाती है कि हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत आ जाती है।
लूज मोशन दो प्रकार के होते हैं। पहला एक्यूट डायरिया, जो 1-2 दिन तक रहता है। वहीं, दूसरा क्रोनिक डायरिया है, जो दो से ज्यादा दिनों तक बना रहता है। इसलिए जब भी आपको लूज मोशन की समस्या हो तो बिना लापरवाही करे तुरंत सही इलाज लें और साथ में कुछ घरेलू उपाय भी करें। आइये जानते हैं लूज मोशन के घरेलू उपाय।
दही
जब भी किसी को लूज मोशन हों तो उन्हें दही का सेवन करना चाहिए। दरअसल दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी रखने के साथ-साथ बैड बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करती है। इसमें प्रोबायोटिक्स लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जो दस्त की वजह बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं।
नमक और चीनी का घोल
लूज मोशन होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यदि समय रहते शरीर में पानी की कमी को पूरा न किया जाये तो हालत बुरी हो जाती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए नमक चीनी का घोल काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप पानी को उबाल लें, जिससे किसी भी तरह के दूसरे इंफेक्शन का खतरा न रहे, हल्का ठंडा होने पर उसमें चीनी और नमक की बराबर मात्रा मिलाएं और पी लें।
केला
केले में मौजूद पोषक तत्व पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जब भी किसी को लूज मोशन हो जाएं तो उसे केले खाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी कभी लूज मोशन हो जाएं तो केले के स्वान से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
नारियल पानी
नारियल पानी भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। जब किसी को लूज मोशन हो जाये तो नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।
Next Story