लाइफ स्टाइल

स्वतंत्रता दिवस पर नाश्ते में बनाई जा सकती है यह रेसिपी

SANTOSI TANDI
15 Aug 2023 7:29 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर नाश्ते में बनाई जा सकती है यह रेसिपी
x
सकती है यह रेसिपी
स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और घर में कुछ खास ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आजादी का जश्न मनाने के लिए हम सभी ना केवल तिरंगा फरहाते हैं और देशभक्ति की फिल्में देखते हैं, बल्कि कुछ ना कुछ टेस्टी अवश्य बनाते व खाते हैं। इस दिन को एक खास अंदाज में मनाने के लिए आप दिन की शुरुआत यानी नाश्ते में ही कुछ अलग बनाएं।
दरअसल, ऐसी कई रेसिपीज हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस पर नाश्ते में बनाया जा सकता है। नाश्ता दिन का पहला मील है और इसलिए जब आप नाश्ते में कुछ अलग खाते हैं तो इससे आपको पूरा दिन काफी अच्छा महसूस होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको तिरंगा पास्ता बनाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे ब्रेकफास्ट में बनाया जा सकता है-
विधि
तिरंगा पास्ता बनाने के लिए तीन अलग-अलग रंगों के पास्ता को तैयार करना होगा।
सबसे पहले पास्ता को सामान्य तरीके से उबालकर तीन बराबर भागों में बांट लें।
रेड सॉस बनाने के लिए टमाटर और लाल शिमला मिर्च (शिमला मिर्च की रेसिपी) को उबाल कर पानी निथार लें और इसका पेस्ट बना लें।
एक पैन में प्याज भूनें और फिर इसमें तैयार रेड पेस्ट, ऑर्गेनो, चीज़, चिली फ्लेक्स, नमक डालें और अच्छी तरह पकाएं।
अब दूसरे पैन में मक्खन गरम करें, उसमें लहसुन, प्याज डालकर भून लें।
इसमें पालक के पेस्ट में नमक, ऑरगेनो, चीज और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह पकाएं। इस तरह आपकी ग्रीन सॉस बन जाएगी।
अब सफेद रंग की सॉस के लिए एक पैन में प्याज और लहसुन डालकर भूनें। मैदा डालकर रंग बदलने तक भून लें। इसमें दूध डालें और क्रीम तैयार कर लें।
अब आप इन तीनों अलग-अलग कलर की क्रीम में पास्ता डालें।
आपका तिरंगा पास्ता बनकर तैयार है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
तिरंगा पास्ता Recipe Card
स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर नाश्ते में पास्ता की अमेजिंग डिश को बना सकती हैं।
सामग्री
पास्ता
2 बड़े चम्मच पालक का पेस्ट
1 बड़ा कटा हुआ प्याज
2 क्यूब कद्दूकस किया हुआ चीज़
3-4 कली कटा हुआ लहसुन
1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1/2 छोटा चम्मच व्हाइट पेपर
2 बड़े चम्मच मक्खन
3/4 छोटा चम्मच आर्गेनो
2 बड़े पके टमाटर
1 लाल शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच मैदा
1 कप दूध
विधि
तिरंगा पास्ता बनाने के लिए तीन अलग-अलग रंगों के पास्ता को हम तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले पास्ता को सामान्य तरीके से उबाल लें और फिर तीन भागों में बांट लें।
अब हम सबसे पहले रेड सॉस बनाएंगे। इसके लिए, टमाटर और लाल शिमला मिर्च को उबाल कर पानी निथार लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में प्याज भूनें और फिर इसमें तैयार रेड पेस्ट, ऑर्गेनो, चीज़, चिली फ्लेक्स, नमक डालें और अच्छी तरह पकाएं।
अब दूसरे पैन में मक्खन गरम करें, उसमें लहसुन, प्याज डालकर भून लें। पालक के पेस्ट में नमक, ऑरगेनो, चीज और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह पकाएं। इस तरह आपकी ग्रीन सॉस बन जाएगी।
अब सफेद रंग के लिए एक पैन में प्याज और लहसुन डालकर भूनें। मैदा डालकर रंग बदलने तक भून लें। अब दूध डालें और क्रीम तैयार कर लें।
अब आप इन तीनों अलग-अलग कलर की क्रीम में पास्ता डालें। अब एक प्लेट में तीनों कलर के पास्ता को सेट करें। आपका तिरंगा पास्ता बनकर तैयार है।
Next Story