लाइफ स्टाइल

सफेद बालों को 30 मिनट में काला करता है यह पाउडर

Manish Sahu
23 Aug 2023 5:03 PM GMT
सफेद बालों को 30 मिनट में काला करता है यह पाउडर
x
लाइफस्टाइल: क्या आप भी हर 15 दिन में केमिकल युक्त कलर डाई लगाकर सफेद बालों को छुपाती हैं? लहराती रेशमी काली जुल्फें किसे पसंद नहीं होती हैं। मगर एक समय के बाद उम्र के निशान हमारे चेहरे पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी दिखाई देते हैं।
सफेद बालों को छुपाने के लिए अक्सर हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का सहारा लेते हैं। ये उत्पाद कुछ दिनों के लिए बालों को काला कर देते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में बालों को खराब कर सकते हैं। कई बार इन उत्पादों से बाल ड्राई हो जाते हैं। अधिकांश महिलाएं केमिकल युक्त डाई का इस्तेमाल नहीं करती हैं, तो वे मेहंदी का उपयोग करके सफेद बालों को छुपाती हैं। मेहंदी बालों को रंग सकती है, लेकिन उन्हें काला नहीं करती।
आज हम आपको एक ऐसी प्राकृतिक डाई के बारे में बताने वाले हैं जो बालों को डैमेज किए बिना आपकी सफेदी को छुपाएंगी। केमिकल-युक्त डाई लगाने के 15 दिन बाद आपको फिर टचअप करना पड़ता है, लेकिन इस नेचुरल डाई को लगाने के बाद आपको 30-40 दिन कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
जिस नेचुरल डाई की हम बात कर रहे हैं, वो इंडिगो पाउडर है और यह बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको इंडिगो पाउडर के बारे में विस्तार से जानें।
क्या होता है इंडिगो पाउडर?
इंडिगो पाउडर इंडिगो की पत्तियों से प्राप्त होने वाला पाउडर है। इसमें ग्लाइकोसाइड नामक कंपाउंड होता है, जो अपने कलरिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है। इस डाई को तैयार करने के लिए पत्तियों को पानी में भिगोया जाता है और फिर वो फर्मेंट होती हैं। इससे व्हाइट इंडिगो रिलीज होता है, जो ऑक्सीडाइज होने पर गहरे नीले रंग की डाई में तैयार होता है।
इंडिगो पाउडर के क्या हैं फायदे?
यह एक नेचुरल हेयर डाई है जो बालों को नेचुरल काला रंग करने के लिए जानी जाती है। प्राकृतिक रंग देने वाले इंडिगो पाउडर बालों के रोम को भी मजबूत बनाता है और इसकी दिलचस्प बात यह है कि यह सभी प्रकार के बालों के लिए सुरक्षित है। यह केमिकल युक्त डाई की तरह बालों को डैमेज को नहीं करता है। इससे बाल ड्राई भी नहीं होते और तो और यह बालों में शाइन भी जोड़ता है। इससे बाल झड़ने की समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है।
इंडिगो हेयर डाई को कैसे करें तैयार?
इस हेयर डाई (वीगन हेयर डाई रेमेडी) को तैयार करना भी बहुत आसान है। ध्यान रखें कि इसे एक बार तैयार करके एक ही बार यूज किया जा सकता है। इंडिगो के पैकेट को एक गिलास के कटोरे में निकालें और उसमें थोड़ा-सा गर्म पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मिक्सर को 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। बस आपका इंडिगो हेयर डाई तैयार है।
इंडिगो पाउडर का उपयोग कैसे करें?
इंडिगो पाउडर एक नीले रंग का पाउडर होता है। आप इससे काला रंग पाने के अलावा नीला, ब्राउन, महागोनी और चेरी ब्राउन रंग भी पा सकती हैं। इसलिए इसे सीधे तौर पर तब लगाएं, जब आपको काले के अलावा कोई दूसरा रंग चाहिए। आप दो तरह से इसे बालों पर लगा सकती हैं। एक तरीका है कि आप मेहंदी के साथ इसे लगाएं और दूसरा आप बिना मेहंदी के इसे लगा सकते हैं।
मेहंदी के साथ ऐसे लगाएं इंडिगो पाउडर
सबसे पहले एक कटोरे में मेहंदी पाउडर और चाय पत्ती के पानी को मिलाकर रात भर के लिए भिगोकर रख दें। आप चाहें तो उसमें दही भी मिला सकते हैं (इंडिगो पाउडर और हिना पाउडर में क्या है अंतर)।
अगले दिन अपने सिर में मेहंदी लगाएं और 45 मिनट तक रहने दें। इसके बाद बालों को बिना शैंपू के अच्छी तरह से धो लें।
बालों को सुखा लें और जब बाल हल्के गीले हों तब तैयार किया हुआ इंडिगो पाउडर लगाकर 30 मिनट तक रहने दें। आप जितना गहरा रंग चाहते हैं, उतनी देर के लिए इसे लगाकर रखें।
बिना मेहंदी के ऐसे लगाएं इंडिगो पाउडर
अपने बालों को शैंपू से धोकर सुखा लें।
इसके बाद इंडिगो पाउडर तैयार करें और इसके बाद गीले बालों को अलग-अलग सेक्शन में बांट लें।
इसे हर सेक्शन में ढंग से लगाकर कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें। आप इसे इससे ज्यादा देर के लिए भी लगाकर रख सकती हैं। उससे रंग गहरा आएगा।
बिना शैंपू के अपने बाल धोएं और उसके 24-48 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं।
Next Story