लाइफ स्टाइल

सर्दियों में बादाम को फ़ैल करती है यह वनस्पति, जाने इसके फ़ायदे

Kajal Dubey
29 May 2023 3:09 PM GMT
सर्दियों में बादाम को फ़ैल करती है यह वनस्पति, जाने इसके फ़ायदे
x
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फायदे जो मूंगफली खाने से हॉट हैं।
मूंगफली सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है। ठंड में दोस्तों, यारों के साथ समूह में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। इस बात से ही ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन बेहद सस्ती कीमत पर। मूंगफली सेहत का खजाना है। साथ ही, यह वनस्पति प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत भी हैं। रोज मूंगफली खाने के कई ऐसे फायदे होते हैं, जो खाने वालों को भी नहीं पता होते हैं। तो
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फायदे जो मूंगफली खाने से हॉट हैं।
# मूंगफली में मौजूद मैंगनीज रक्त में कैल्शियम के अवशोषण, वसा और कार्बोहाइड्रेट चयापचय और शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। रोज खाना खाने के बाद 50 ग्राम मूंगफली खाने से आपकी बॉडी का ब्लड रेशो इनक्रीज होगा।
# मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है।
# ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।
groundnut,groundnut benefits,groundnut health benefits,healthy living,Health
# मूंगफली सर्दी जुकाम के लिए बहुत लाभदायक है। अगर आप सर्दी के मौसम में मूंगफली खाएंगे तो आपका शरीर गर्म रहेगा। यह खांसी में उपयोगी है व फेफड़े को मजबूत करती है।
# मूंगफली का नियमित सेवन गर्भवती स्त्री के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह गर्भावस्था में शिशु के विकास में मदद करती है।
# बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।
# सेरोटोनिन का कम स्तर अवसाद की ओर ले जाता है। मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन इस रसायन को निकालने में मदद करता है और इस प्रकार आपकी अवसाद से लड़ने में मदद करता है।
# मूंगफली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। एक शोध से यह भी पता चला है कि सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
Next Story