लाइफ स्टाइल

हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट है ये जगह

Manish Sahu
18 Sep 2023 11:17 AM GMT
हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट है ये जगह
x
लाइफस्टाइल: भारत में अपने ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक नजारों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। भारत देश दुनियाभर के लोगों को कई खूबसूरत पहाड़ों और समुद्री जगहों की वजह से आकर्षित करता है। अगर पानी के किनारे बसी जगहों की बात करें तो आइलैंड जैसी जगहें भी लोगों को खूब भाती हैं। हालांकि अगर आइलैंड का नाम आते ही आपके दिमाग में मालदीव का ख्याल आता है, तो बता दें कि भारत में स्थिति अंडमान-निकोबार भी कम नहीं है।
अंडमान-निकोबार बिलकुल मालदीव की तरह दिखता है। साथ ही यह लोगों का फेवरेट स्पॉट भी बन चुका है। जहां मालदीव में घूमने के लिए कपल्स लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। तो वहीं अंडमान में घूमने का खर्च बहुत कम आता है। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंडमान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर आने वाले कुछ खर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अंडमान और निकोबार
बता दें कि अंडमान में करीब 300 द्वीप हैं। यह द्वीप हजारों साल पुराने हैं। यहां पर जारवा, सेंटिनली, ग्रेट अंडमानी, ओन्गे जैसी जनजातियों के लोग रहते हैं। 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के अलावा जापान और भारत के लोगों के आने तक लोग प्राचीन समय से ही इन द्वीपों में निवास कर रहे हैं। द्वीपों की भूमि बांग्लादेश के शरणार्थियों को भी रहने के लिए दी गई थी। वहीं अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर वर्तमान में भी वैसी की वैसी है। यहां पर आपको ना तो आकर्षक मॉल मिलेंगे और ना ही मल्टीप्लेक्स थियेटर मिलेंगे। अंडमान में रहने वाले लोग आज भी वेस्टर्न कल्चर से कोसों दूर हैं।
अंडमान में घूमने की खूबसूरत जगहें
अंडमान में हैवलॉक आइलैंड देख आपका मन झूम उठेगा। यह एक फेमस स्थान हैं। हैवलॉक आइलैंड कोरल रीफ, नीले रंग के समुद्र तटों, घने जंगलों और खूबसूरत नजारों से घिरा है। इसके अलावा यहां पर रॉस आइलैंड और नील आइलैंड जैसे खूबसूरत आइलैंड हैं। आपको रॉस और स्मिथ आइलैंड में चुने पत्थर की गुफाओं के साथ ही कई तरह की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। यहां पर आपको सी फूड खाने के लिए मिलेगा। अंडमान के फेवरेट फूड की बात करें तो उत्तर भारतीय, बंगाली और तमिल डिशेज ज्यादा मिलेंगी। पोर्ट ब्लेयर के कई रेस्तरां में कई तरह की फिश और केकड़े की डिशेज सर्व की जाती हैं।
अंडमान के लिए चार दिन का ट्रिप
पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल या रॉस द्वीप) में बिता सकते हैं।
दूसरा दिन: सुबह फेरी से हैवलॉक द्वीप के लिए निकले और पूरे दिन मजा ले सकते हैं।
तीसरे दिन: शाम को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक जा सकते हैं।
चौथे दिन: पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं।
छह दिन का ट्रिप प्लान
पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल / रॉस द्वीप) के लिए जा सकते हैं।
दूसरे दिन: सुबह जॉली बॉय द्वीप, शाम को चिड़िया टापू या रॉस आइलैंड जा सकते हैं।
तीसरा और चौथा दिन: दो दिन हैवलॉक द्वीप में बिता सकते हैं।
पांचवा दिन: हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक जा सकते हैं।
छठे दिन: पोर्ट ब्लेयर से अपने डेस्टिनेशन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कहीं और घूमना चाहते हैं, तो उसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ​
ट्रिप का खर्च
ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से अंडमान जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपका एक तरफ का टिकट 7- 10 हजार के बीच पड़ेगा। आप अगर कुछ महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो आपका टिकट थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। अंडमान में 4-5 दिन रुकने के लिए आप कम बजट वाला होटल, घूमने आदि के लिए रिक्शा, खाने के लिए लोकल चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस सबको मिलाकर आपका कुछ खर्चा 20-25 हजार रुपए तक मिलेगा। इसके अलावा यहां पर आप एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।
ऐसे पहुंचे अंडमान-निकोबार
अंडमान जाने के लिए आप दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से हवाई यात्रा कर पोर्ट ब्लेयर पहुंच सकते हैं। फिर पोर्ट ब्लेयर से पानी के जहाज की मदद से अंडमान पहुंच जाएंगे। वहीं अगर आप समय की बचत करना चाहते हैं, तो सिविल एविएशन सेक्टर की अनुमति से प्राइवेट एयरलाइंस से अंडमान सस्ते पैकेज में भी पहुंच सकते हैं।
Next Story