लाइफ स्टाइल

नॉर्थ ईस्ट इंडिया की बेस्ट सिटी मानी जाती है ये जगह, एकबार जरुर घूमें

Mohammed Raziq
11 Oct 2023 4:25 PM IST
नॉर्थ ईस्ट इंडिया की बेस्ट सिटी मानी जाती है ये जगह, एकबार जरुर घूमें
x
सिटी मानी जाती है ये जगह, एकबार जरुर घूमें
सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है, जहां गंगटोक स्थान प्राकृतिक सुंदरता और बादलों में मौजूद है। गंगटोक की खूबसूरती यहां आने वाले सैलानियों के दिल-दिमाग को तरोताजा कर देती है। आइए आपको बताते हैं नॉर्थ ईस्ट के इस मशहूर शहर के बारे में...
नाथुला दर्रा: अगर आप गंगटोक की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको यहां नाथुला दर्रा जरूर जाना चाहिए। यह एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ भारतीय पर्यटकों को ही जाने की इजाजत है। दरअसल, यह भारत और चीन की सीमा से सटा एक इलाका है, जहां पहुंचने के लिए आपको गंगटोक से टैक्सी मिल जाएगी।
हनुमान टोक: अगर आप गंगटोक जाते समय मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको यहां मौजूद प्रसिद्ध मंदिर हनुमान टोक के दर्शन करने चाहिए। जिस चोटी पर यह मंदिर स्थित है उसे दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक माना जाता है।
सेवन सिस्टर्स वाटरफॉल: यह गंगटोक की सबसे लोकप्रिय जगह है और यहां घूमने आने वाले यात्री इस जगह की खूबसूरती को देखने जरूर जाते हैं। इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यहां विभिन्न जलप्रपात शामिल हैं। यह गंगटोक से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Next Story